आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों पर परिसीमन विधेयक का कितना होगा असर, कुछ इस तरह बदल सकते हैं चुनावी समीकरण

Delimitation Bill Effects On Lok Sabha Election: अगर राज्यसभा और लोकसभा में परिसीमन विधेयक पारित कर दिया जाता है तो इसका सीधा असर आगामी लोकसभा चुनावों पर जरूर पड़ेगा।
delimitation bill impact on upcoming elections
आगामी लोकसभा चुनाव पर परिसीमन विधेयक का पड़ेगा बड़ा असरसोर्स: AI
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • राज्यसभा और लोकसभा में परिसीमन विधेयक पारित होने के बाद इसे देशभर में लागू किया जाएगा

  • संशोधन विधेयक को 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा में पेश किया जाएगा

  • चूंकि विधानसभा चुनाव में समय कम है, ऐसे में विधेयक को देश में लागू करने में समय लगेगा

  • आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों पर इस विधेयक का कोई असर नहीं होगा

  • आगामी लोकसभा चुनावों में परिसीमन विधेयक के आने से चुनावी समीकरण में बड़ा बदलाव होगा

Delimitation Bill Effects On Upcoming Elections: सरकार 30 नवंबर से शुरू हो रहे संसद सत्र में 131वां संविधान संशोधन विधेयक फिर लाना चाहती है। इसके जरिए लोकसभा की सीटें 543 से बढ़ाकर 860 तक की जाएगी।

सरकार कह रही है कि यह महिला आरक्षण के लिए है। विपक्ष का आरोप है कि असली मकसद महिला आरक्षण नहीं बल्कि परिसीमन के जरिए निर्वाचन क्षेत्रों को अपने हिसाब से बनाकर एनडीए की सत्ता को स्थायी करना है।

विपक्ष का कहना है कि इसी को रोकने के लिए विपक्ष को एकजुट रहना होगा। विपक्ष के पास सरकार को रोकने के लिए संख्या है लेकिन वो संख्या उसी समय ताकत बनेगी, जब विपक्ष एकजुट रहेगा। अप्रैल में इसी एकजुट संख्या ने सरकार को 54 वोटों से रोक दिया था। अब उसी एकता की फिर परीक्षा होगी।

इस साल अप्रैल में 54 वोट से गिर गया था परिसीमन विधेयक

सरकार ने 17 अप्रैल 2026 को यही विधेयक पेश किया था। उस समय सदन में 21 घंटे चर्चा हुई, 130 सांसदों ने विचार रखे, 56 महिला सांसदों ने भाग लिया था। कुल 528 सांसदों ने वोट डाला था। पक्ष में 298 वोट और खिलाफ में 230 वोट पड़े थे। बता दें कि उस दिन उपस्थित सांसदों के हिसाब से जरूरी आंकड़ा 352 था।

लेकिन फिर ये बिल 54 वोट से गिर गया था। उस समय विपक्ष के पास करीब 232 सांसद थे। कांग्रेस के 98-99, समाजवादी पार्टी के 37, तृणमूल कांग्रेस के 28, डीएमके के 22, एनसीपी-शरद पवार के 8, शिवसेना-उद्धव के 9, आम आदमी पार्टी के 3 सांसद थे। इसके अलावा वाम दल, एआईएमआईएम, आजाद समाज पार्टी और अन्य छोटे दल भी विपक्ष के साथ थे।

इस बार परिसीमन के समीकरण ऐसे बदल गए

अब लोकसभा में 543 में से 3 सीटें रिक्त है। मौजूदा सांसद 540 हैं। अगर सभी वोट डालें तो संविधान संशोधन के लिए 360 वोट चाहिए। विपक्ष अब 232 से घटकर 180-183 पर आ गया है। टीएमसी के 28 में से 20 सांसद जून में टूटकर नेशनल सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया में चले गए। ममता बनर्जी के पास अब सिर्फ 8 सांसद बचे हैं। उद्धव गुट के 6 सांसद शिंदे गुट में चले गए हैं।

उद्धव के पास 9 से घटकर सिर्फ 3 सांसद रह गए। डीएमके के 22 सांसद इंडिया गठबंधन से अलग हो गए हैं। सरकार के पक्ष में एनडीए के पास 319-320 सांसद हैं। भाजपा 240-241, टीएमसी बागी-एनसीपीआई 20, टीडीपी 16, शिंदे सेना 13, जदयू 12, लोजपा-रामविलास 5 और बाकी छोटे घटक दल हैं।

आगामी विधानसभा-लोकसभा चुनावों पर पड़ेगा बिल का असर

अगर इंडिया गठबंधन इस बार भी एक साथ खड़ा रहा तो सरकार के लिए संविधान संशोधन के लिए जरूरी दो तिहाई बहुमत तक पहुंचना फिर मुश्किल होगा। अगर एकता में एक भी दरार आई तो सरकार को सिर्फ एक विधेयक में ही जीत नहीं मिलेगी, उसे विपक्ष को तोड़ने का फॉर्मूला भी मिल जाएगा।

इसका असर 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव पर पड़ेगा। इसका असर 2029 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर भी पड़ेगा। इसका असर भविष्य की राजनीति के पूरे ढांचे पर पड़ेगा। यही वजह है कि यह सत्र सिर्फ एक विधेयक का इम्तिहान नहीं है बल्कि आने वाले विधानसभा और लोकसभा की पूर्व तैयारी भी है।

delimitation bill impact on upcoming elections
कैबिनेट बैठक के बाद परिसीमन संशोधन विधेयक को मिली मंजूरी, 50 फीसदी सीट बढ़ाने का प्रस्ताव भी मंजूर

कुछ इस तरह बदल सकते हैं आगामी चुनावी समीकरण

आगामी नए साल 2027 में 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। मुख्य रूप से 2029 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भी परिसीमन विधेयक का असर होता दिखाई देगा। परिसीमन विधेयक 2026 के पारित होने पर 2027 के विधानसभा चुनावों में सीटों की संख्या या आरक्षण पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन इसका सीधा असर 2029 के लोकसभा चुनावों पर जरूर पड़ेगा।

दरअसल, जब कोई विधेयक या बिल पारित होता है तो उसे पूरे देश में लागू करने के लिए समय भी लगता है। अब 2027 के चुनावों तक तो ये नामुमकिन है। यहीं वजह है कि 2027 में उत्तर प्रदेश समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव पुरानी सीटों (जैसे यूपी की 403 सीटों) और पुरानी सीमाओं पर ही होंगे।

दूसरी तरफ, आगामी विधानसभा चुनावों में महिलाओं के लिए 33% सीटें आरक्षित नहीं की जाएंगी। ऐसे में परिसीमन विधेयक के तहत जो भी सीटें बढ़ाई जाएंगी उसका सीधा लाभ इन राज्यों को 2032 के विधानसभा चुनावों में मिलेगा लेकिन 2027 के विधानसभा चुनावों में नहीं।

delimitation bill impact on upcoming elections
महिला आरक्षण से 50% सीटों तक, सरकार ने परिसीमन के नए बिल में 6 बड़े बदलाव, जानें क्यों खास है नया विधेयक

2029 के लोकसभा चुनावों में परिसीमन विधेयक का होगा बड़ा असर

  • 2029 में होने वाले लोकसभा चुनावों में पहली बार 33% महिला आरक्षण लागू होगा। भारत सरकार ने संशोधित बिल में परिसीमन को 2027 की जनगणना के इंतजार से अलग कर 2011 की जनगणना के आंकड़ों पर आधारित किया है। ऐसे में आगामी लोकसभा चुनाव से पहले परिसीमन पूरा कर लिया जाएगा और देश में पहली बार लोकसभा की एक-तिहाई (33%) सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।

  • इतना ही नहीं, देश में पहली बार 543 की जगह लगभग 815-816 सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे। इतना ही नहीं, लोकसभा सीटों में 50% की समान बढ़ोतरी के प्रस्ताव के चलते करीब 272 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।

  • चूंकि प्रत्येक राज्य के सीटों में भी बदलाव होगा। ऐसे में 50% नई सीटें जुड़ने से मौजूदा सांसदों के निर्वाचन क्षेत्रों का भूगोल बदल जाएगा।

  • इस बिल के पारित होने के बाद लोकसभा चुनाव में पार्टियां महिलाओं को बढ़-चढ़कर टिकट देंगी। इससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।