एसएसपी विकास कुमार ने किया परेड का निरीक्षण (सोर्स: नवभारत लाइव)
उत्तर प्रदेश

झांसी पुलिस लाइन में SSP विकास कुमार ने परेड का लिया जायजा, जनसुरक्षा और बेहतर पुलिस रिस्पॉन्स पर दिया जोर

Jhansi Police Line: झांसी एसएसपी विकास कुमार ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि पुलिस की प्राथमिकता आमजन को बेहतर और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना होनी चाहिए।

आकाश साहू, नमिता प्रजापति

Highlights:

  • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण

  • शस्त्रों, कारतूसों और संबंधित अभिलेखों की स्थिति देखीं

  • जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर दिया विशेष जोर

SSP Vikas Kumar Inspect Parade: झांसी की पुलिस व्यवस्था की कार्यप्रणाली और संसाधनों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ग्रहण की और जवानों की अनुशासन एवं कार्यप्रणाली का जायजा लिया।

परेड समाप्त होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड और शस्त्रागार का निरीक्षण किया। यहां शस्त्रों, कारतूसों और उनसे संबंधित अभिलेखों की स्थिति को देखा गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक संसाधनों के उचित रखरखाव और रिकॉर्ड को समय-समय पर अद्यतन रखने के निर्देश दिए।

एसएसपी ने किया परेड का निरीक्षण

जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश

निरीक्षण के क्रम में परिवहन शाखा, रेडियो शाखा और यूपी-112 समेत अन्य विभागों की व्यवस्थाओं को भी परखा गया। उपलब्ध उपकरणों, कार्यालयी रिकॉर्ड और कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सरकारी संपत्ति के संरक्षण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया।

एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि पुलिस की प्राथमिकता आमजन को बेहतर और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना होनी चाहिए। जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, घटनाओं पर त्वरित पुलिस रिस्पॉन्स और जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया गया।

एसएसपी का परेड निरीक्षण

पुलिस के अनुशासन व समयबद्ध कार्य करने पर दिया जोर

झांसी जिले के एसएसपी विकास कुमार ने सभी कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ करने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस व्यवस्था में अनुशासन बनाए रखते हुए प्रत्येक कार्य को प्रभावी और समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर भी बल दिया।

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस तरह के नियमित निरीक्षण से न केवल विभागीय व्यवस्थाओं की स्थिति का आकलन होता है, बल्कि कमियों को समय रहते दूर करने में भी मदद मिलती है। शुक्रवार के निरीक्षण में पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं की व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण करते एसएसपी

पंजाब में AAP ने एक मंत्री समेत 7 विधायकों के टिकट क्यों काटे? जानें इसके पीछे का कारण

Chhath Puja 2026: छठ पर घर लौटने की होड़, ट्रेनें फुल, फ्लाइट का किराया 44 हजार पार; 77 बसें भी पड़ रही कम

पंजाब में AAP को झटका, सुखदीप सिंह चीना ने छोड़ी आम आदमी पार्टी, सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

दुनियाभर में Microsoft, Outlook और Teams की सेवाएं फिर से बहाल, करीब 7 घंटे से था सर्वर डाउन

पुलिस के हत्थे चढ़े राष्ट्रपति भवन के अंगरक्षक पर हमले के मुख्य आरोपी, मुठभेड़ के बाद हुई गिरफ्तारी