UP के गोरखपुर में सड़क पर दरोगा की पिटाई का वायरल VIDEO निकला फर्जी, पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

Gorakhpur Police VS Lawyer Viral Video: गोरखपुर में दरोगा को जूते से पीटने का वायरल वीडियो फर्जी निकला। रील्स और व्यूज के चक्कर में वीडियो बनाने वाले दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में।

Social Media Reels Fake Video Action: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक युवक वकील की ड्रेस पहनकर सड़क पर दरोगा के साथ हाथापाई और जूते से पिटाई करते हुए नजर आ रहा था। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। हालांकि, स्थानीय पुलिस द्वारा मामले की गहराई से छानबीन की गई, तो पूरी सच्चाई सामने आ गई।

जांच में पता चला कि यह कोई वास्तविक घटना नहीं थी, बल्कि सोशल मीडिया पर रील्स, लाइक्स और व्यूज बटोरने के लिए बनाया गया एक पूरी तरह से फर्जी नाटक था। वीडियो में दिखाई देने वाला व्यक्ति न तो असली पुलिसकर्मी था और न ही वह युवक कोई असली वकील था। शाहपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए माहौल बिगाड़ने और फर्जीवाड़ा करने वाले दोनों मुख्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि चंद लाइक्स और फॉलोअर्स के चक्कर में कानून और वर्दी का मजाक उड़ाना भारी पड़ सकता है, और ऐसे मामलों में पुलिस प्रशासन बेहद सख्त रुख अपना रहा है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com