मेरठ में महिला आयोग की टीम ने की जनसुनवाई, घरेलू हिंसा की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Meerut Women Commission: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ हिमानी अग्रवाल एवं डॉ मीनाक्षी भराला ने मेरठ में कई स्थनों का निरीक्षण किया और सर्किट हाउस में संयुक्त रूप से महिला जनसुनवाई की ।
Women Commission Holds Public Hearing Meerut, Directs Swift Action Complaints
महिला आयोग (सोर्स- फोटो नवभारत )
Published on
Updated on

Meerut Women Commission Public Hearing: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ हिमानी अग्रवाल एवं डॉ मीनाक्षी भराला ने जनपद मेरठ में विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया और सर्किट हाउस में संयुक्त रूप से महिला जनसुनवाई की।

सदस्यों ने आंगनबाड़ी केंद्र रेसना एवं प्राथमिक विद्यालय रेसना का निरीक्षण किया। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। इसके उपरांत प्राथमिक विद्यालय रेसना में कक्षा 3 एवं 4 के बच्चों से शिक्षा से संबंधित प्रश्न पूछे गए। बच्चों द्वारा प्रस्तुत कविताओं को भी सुना। इसके बाद सर्किट हाउस में संयुक्त रूप से महिला जनसुनवाई की गई।

पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने से संबंधित शिकायतें

जनसुनवाई के दौरान घरेलू हिंसा, पति द्वारा मारपीट करने तथा पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। सदस्यों द्वारा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सदस्य डा हिमानी अग्रवाल एवं डॉ मीनाक्षी भराला ने कहा कि सभी अधिकारी महिलाओं की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करें।

उन्होंने महिलाओं से कहा कि वे बिना किसी संकोच के अपनी समस्याएं खुलकर रखें। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिला उत्पीड़न से संबंधित घटनाओं का संज्ञान प्राथमिकता पर लेते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ित महिलाओं के लिए सरकार द्वारा विभिन्न कार्यक्रम एवं योजनाएं संचालित की जा रही हैं। संबंधित विभागीय अधिकारी पात्र महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़कर उनका लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।

केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं में महिलाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश

केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाए तथा विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं से अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ते हुए उनकी आर्थिक सुरक्षा एवं सशक्तिकरण सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई के बाद सदस्य द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पूर्वाअहिरान का निरीक्षण किया गया। इस दौरान साफ-सफाई, शौचालय, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

विद्यालय में व्यवस्थाएं संतोषजनक पाए जाने पर दोनों ही सदस्य द्वारा संतोष व्यक्त किया गया। इसके उपरांत सदस्यों द्वारा परतापुर खेड़ा बलरामपुर गांव में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम ‘दादा-दादी निवास’ का निरीक्षण किया गया।

Women Commission Holds Public Hearing Meerut, Directs Swift Action Complaints
आईआईटी कानपुर की बड़ी रिसर्च: 7 से 10 दिन में पता चलेगा डिप्रेशन की दवा असर करेगी या नहीं..

उन्होंने वृद्धाश्रम में निवास कर रहे महिला एवं पुरुषों से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा उनके खान-पान, रहन-सहन एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र रेसना में अध्यापिकाएं दीपिका गोयल, सीडीपीओ प्रभारी, नीरा शर्मा, सुपरवाइजर काजल सैनी, राकेश कुमारी, रेनू शर्मा, उपासना सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सर्किट हाउस में जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुपम यादव, महिला थाना से सौम्या सिंह, सतीश गुप्ता इंस्पेक्टर पुलिस लाइन, इंस्पेक्टर आदेश कुमार प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र, एसआई नीतू गौतम, एसीएमओ कांति पांडे, शुभी गोयल, आदित्य यादव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पूर्वाअहिरान में संबंधित अध्यापिकाएं एवं छात्राएं तथा परतापुर खेड़ा बलरामपुर स्थित वृद्धाश्रम में समाज कल्याण विभाग से सोनू कुमार, वृद्धाश्रम इंचार्ज संतोष कुमार, टीटू, योगेंद्र, ममता, रविंद्र कुमार, मोहमंद इमरान, दीपिका भटनागर सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com