बीएचयू कैंपस में पुलिसकर्मी। इमेज-सोशल मीडिया 
उत्तर प्रदेश

आधी रात को बीएचयू में भारी बवाल, छात्रों और पुलिसकर्मियों में भिड़ंत, 100 लोग घायल

Varanasi News: बाइक एक्सीडेंट में घायल हुआ छात्र यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टोरियल बोर्ड में शिकायत करने गया था। आरोप है छात्र की सुनवाई करने की जगह उसे भगा दिया गया। इसे लेेकर पुलिसकर्मियों संग तनाव बढ़ा।

रंजन कुमार

BHU Student Clash: उत्तर प्रदेश के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में मंगलवार देर रात सुरक्षाकर्मियों और छात्रों के बीच पत्थरबाजी हुई। इसमें 100 से अधिक लोग घायल हो गए। एलडी गेस्ट हाउस के बाहर चौराहे पर 20 से ज्यादा गमले तोड़ दिए गए। कई थानों की पुलिस पहुंची और छात्रों को हॉस्टल तक खदेड़ा। दो घंटे तक कैंपस में तनाव की स्थिति बनी रही। 300 से ज्यादा छात्रों को प्रॉक्टोरियल बोर्ड के 100 सुरक्षाकर्मियों और पुलिस के 50 जवाब दौड़ाते रहे, लेकिन पत्थरबाजी नहीं रुकी।

बताया जा रहा कि बवाल से पहले मुंह बांधे कुछ छात्र एक-दूसरे छात्र को घेरकर मार रहे थे, तभी सुरक्षाकर्मियों ने छात्रों को पकड़कर प्रॉक्टोरियल बोर्ड के हवाले कर दिया। इसके बाद कई छात्र हॉस्टल से आए और सुरक्षाकर्मियों पर टूट पड़े। कई गार्डों के हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं। छात्रों ने आरोप लगाया कि सुरक्षाकर्मियों ने उनके ऊपर लाठीचार्ज किया, जिसके चलते 10 से ज्यादा छात्र घायल हो गए। इसके बाद हॉस्टल से निकलकर कुलपति आवास के बाहर प्रदर्शन शुरू किया। विवाद बढ़ा और पत्थरबाजी होने लगी। गुस्साए छात्र एलडी गेस्ट हाउस चौराहे पहुंचकर गमले तोड़े।

बाइक एक्सीडेंट में छात्र के घायल होने से मामला हुआ था शुरू

हालात काबू करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। उसके बाद से हालात तनावपूर्ण बने। मामला मंगलवार शाम तो तब शुरू हुआ जब, बीएचयू के राजा राम मोहन रॉय हॉस्टल का एक छात्र बाइक एक्सीडेंट में घायल हो गया था। बाइक एक्सीडेंट में घायल हुआ छात्र चोट लगने के बाद वो यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टोरियल बोर्ड में शिकायत करने गया था। आरोप है कि छात्र की सुनवाई करने की जगह उसे भगा दिया गया। इसकी जानकारी होने पर राजा राम मोहन राय हॉस्टल के अलावा बिरला और कुछ और हॉस्टल के छात्र इकट्ठे होकर प्रदर्शन करने लगे। आरोप है कि प्रॉक्टोरियल बोर्ड के जवानों ने छात्रों पर लाठी चला दी। इसके बाद उग्र छात्रों ने पथराव किया। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने हालात को देख पुलिस को बुलाया। भारी संख्या में पुलिसबल यूनिवर्सिटी में तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें:

अनुशासन समिति के सदस्य छात्र से नहीं सुने

इसको लेकर छात्रों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। बीएचयू के अनुशासन समिति के सदस्य छात्रों से बात करने पहुंचे, लेकिन उग्र छात्रों ने उनकी न सुनी और हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना देनी पड़ी। पुलिस ने हालात नियंत्रित करने की कोशिश की। इसी दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। छात्रों का आरोप है कि प्रॉक्टोरियल बोर्ड के गार्ड्स ने छात्रों से हाथापाई की। इसके बाद माहौल ख़राब हुआ। बता दें, बीएचयू के एलडी गेस्ट हाउस में काशी तमिल संगमम में हिस्सा लेने आए लोग गेस्ट रुके हैं। इस कारण पुलिस को एहतियात रखना पड़ रहा।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन