सपा के बलिया सांसद सनातन पांडेय (सोर्स: सोशल मीडिया)
गोरखपुर

राम मंदिर पर सपा में दोहरी सियासत! अखिलेश के अयोध्या दौरे से पहले बोले सांसद- कारसेवकों पर गोली चलवाना सही था

Ballia SP MP Sanatan Pandey: सीएम योगी ने सपा प्रमुख अयोध्या दौरे पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन कारसेवकों पर गोलियां चलाई गई थीं, उनसे माफी मांगकर अखिलेश यादव को अयोध्या दर्शन के लिए आना चाहिए।

अनुराग मिश्रा, नमिता प्रजापति

Highlights:

  • 12 दिसंबर को अखिलेश यादव के सपरिवार रामलला के दर्शन की तैयारी

  • दूसरी ओर सपा सांसद का गोलीकांड को सही ठहराने वाला बयान

  • भाजपा ने भी तेज किए हमले

Ram Mandir SP Dual-track Politics: उत्तर प्रदेश की सियासत में राम मंदिर एक बार फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गया है। अयोध्या में रामलला के दर्शन को लेकर समाजवादी पार्टी की तैयारियों के बीच पार्टी के ही बलिया से सांसद सनातन पांडेय के बयान ने नया सियासी विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान कारसेवकों पर गोली चलवाने के तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि नेता जी ने गोली चलवाकर सही काम किया था। उन्होंने देश और राष्ट्र को बचाने के लिए यह कदम उठाया था।

सांसद के इस बयान को ऐसे समय में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जब सपा नेता पवन पांडेय की ओर से 12 दिसंबर को पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के सपरिवार अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन करने का कार्यक्रम प्रस्तावित बताया जा रहा है। एक तरफ सपा राम मंदिर दर्शन के जरिए धार्मिक और राजनीतिक संदेश देने की तैयारी में है, तो दूसरी तरफ पार्टी के सांसद का कारसेवकों पर गोली चलाने के फैसले का समर्थन करना पार्टी के राजनीतिक रुख पर सवाल खड़े कर रहा है।

इस पूरे घटनाक्रम के बीच भारतीय जनता पार्टी ने भी सपा के खिलाफ अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। भाजपा नेता लगातार राम मंदिर और कारसेवकों पर गोलीकांड को लेकर समाजवादी पार्टी को घेर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव के संभावित अयोध्या दौरे पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन कारसेवकों पर गोलियां चलाई गई थीं, उनसे माफी मांगकर अखिलेश यादव को अयोध्या दर्शन के लिए आना चाहिए। भाजपा इस मुद्दे को सपा की पुरानी राजनीति और वर्तमान राजनीतिक रुख के बीच विरोधाभास के तौर पर पेश कर रही है।

ऐसे में सनातन पांडेय का बयान भाजपा के हमलों को और धार दे सकता है। सवाल यह है कि क्या अखिलेश यादव का प्रस्तावित अयोध्या दौरा सपा को राम मंदिर के प्रति अपनी आस्था और राजनीतिक प्रतिबद्धता का संदेश देने में सफल होगा या फिर पार्टी के नेताओं के ऐसे विरोधाभासी बयान उसकी मुश्किलें और बढ़ाएंगे? फिलहाल राम मंदिर को लेकर सपा के भीतर और बाहर दोनों मोर्चों पर सियासी बहस तेज होती दिखाई दे रही है।

क्या नए साल में आपके पुराने चेकबुक काम में नहीं आएंगे; Cheque Book के नए नियम को लेकर RBI ने किया क्लियर

उत्तर भारत में जल्द पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, पश्चिमी विक्षोभ से कई राज्यों के मौसम में हो रहा बड़ा उलटफेर

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड

BJP सांसद निशिकांत ने राहुल से पूछा चीन से जुड़े दो बड़े सवाल, 200 लोगों के नाम-पते सार्वजनिक करने की मांग

School Holiday: नवंबर में कहीं 21 दिन तो कहीं 11 दिन तक स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल