कारसेवकों पर गोली चलाने को सही ठहराने वाले बयान पर रामेश्वर शर्मा का पलटवार, अखिलेश यादव से पूछा सवाल

Rameshwar Sharma Reaction : अयोध्या में 1990 के कारसेवक गोलीकांड पर सपा सांसद सनातन पांडेय के बयान को लेकर रामेश्वर शर्मा ने पलटवार किया। अखिलेश यादव से मुलायम सिंह यादव के फैसले पर जवाब मांगा।
Rameshwar Sharma On Kar Sevak Firing Statement
कारसेवकों पर गोली चलाने को सही ठहराने वाले बयान पर रामेश्वर शर्मा का पलटवारफोटो सोर्स - सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Rameshwar Sharma On Kar Sevak Firing Statement : अयोध्या में वर्ष 1990 में रामभक्त कारसेवकों पर गोली चलाए जाने की कार्रवाई को सही ठहराए जाने संबंधी सपा सांसद सनातन पांडेय के बयान पर एमपी के हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कारसेवकों पर गोली चलाने की घटना को सही बताना उन हजारों रामभक्तों के बलिदान का अपमान है जिन्होंने भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण के संकल्प के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

मुलायम सिंह यादव के शासनकाल की घटना का किया जिक्र

रामेश्वर शर्मा ने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के शासनकाल में अयोध्या में रामभक्त कारसेवकों पर गोलियां चलाई गई थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय सत्ता के अहंकार में ये समझ लिया गया था कि गोलियों के दम पर सनातन की आस्था को दबाया जा सकता है लेकिन ऐसा कभी संभव नहीं हुआ। शर्मा ने कहा कि रावण और कंस जैसे अहंकारी भी समय के सामने नहीं टिक सके तो सनातन की आस्था को चुनौती देने वाले राजनीतिक अहंकार की क्या बिसात है।

अखिलेश यादव से पूछा- क्या पिता के फैसले का समर्थन करते हैं?

विधायक ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से सवाल किया कि क्या वे अपने पिता मुलायम सिंह यादव के उस फैसले का समर्थन करते हैं जिसमें अयोध्या में कारसेवकों पर गोलियां चलवाई गई थीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी रामभक्तों के बलिदान से जुड़ा इतिहास कभी मिटाया नहीं जा सकता। उनके मुताबिक अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण कारसेवकों की आस्था, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है।

अयोध्या जाकर माथा टेकना ही पर्याप्त नहीं

रामेश्वर शर्मा ने कहा कि आज जब अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर बनकर तैयार है और करोड़ों श्रद्धालु प्रभु श्रीराम के दर्शन कर रहे हैं तब उन नेताओं का अयोध्या पहुंचना अलग राजनीतिक परिस्थिति को दर्शाता है जिन्होंने कभी राम मंदिर आंदोलन का विरोध किया था। उन्होंने कहा कि देश की जनता सब याद रखती है। केवल अयोध्या जाकर माथा टेकना पर्याप्त नहीं है बल्कि कारसेवकों के बलिदान के प्रति सम्मान और संवेदना भी दिखनी चाहिए।

कृष्ण जन्मभूमि को लेकर भी दिया बयान

शर्मा ने हनुमान जी की भक्ति का उदाहरण देते हुए कहा कि रामकाज में कितनी भी बाधाएं आएं संकल्प कमजोर नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सनातन समाज का संकल्प स्पष्ट है और भगवान श्रीराम की जन्मभूमि की तरह भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि के प्रति भी करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और भावनाओं का सम्मान होना चाहिए।

Rameshwar Sharma On Kar Sevak Firing Statement
Vishwas Sarang : मंत्री विश्वास सारंग का खड़गे पर पलटवार, बोले- कांग्रेस के मन में केवल ईद और क्रिसमस

बोले- गोलियां और जेलें भी नहीं डिगा सकीं कारसेवकों का संकल्प

विधायक ने कहा कि कारसेवकों ने राम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया था। गोलियां और जेलें भी उनके संकल्प को डिगा नहीं सकीं। उन्होंने दावा किया कि कारसेवकों ने तमाम बाधाओं के बावजूद अपनी आस्था नहीं छोड़ी और आज अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर पूरी दुनिया के सामने है। शर्मा ने कहा, 'सनातन न कभी झुका है, न कभी रुका है और न कभी रुकेगा'।