

HIGHLIGHTS
सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही खबर को RBI ने बताया फेक
नए साल में पुराने पासबुक को लेकर नहीं आया है कोई अपडेट
RBI ने सोशल मीडिया 'X' पर इस सूचना की पूरी सच्चाई बताई
Cheque Book New Year Rule: दरअसल, सोशल मीडिया पर नए साल से पुराने चेकबुक काम में नहीं आ पाएंगे, ऐसा कहा जा रहा था। ये मैसेज तेजी से वायरल हो रहा था जिसके बाद अब RBI ने मामले में संज्ञान लेते हुए सोशल मीडिया 'X' पर इस सूचना की पूरी सच्चाई बयां की है।
दरअसल, सोशल मीडिया पर पुराने चेकबुक को लेकर कहा जा रहा है कि नए साल यानी 1 जनवरी 2027 से नई सुरक्षा फीचर्स वाली चेक बुक लाई जाएगी।
अब भारतीय रिजर्व बैंक ने पोस्ट कर जानकारी दी कि सोशल मीडिया पर ये फेक न्यूज फैलाई जा रही है, जिस पर भरोसा न करें। केंद्रीय बैंक ने स्पष्ट किया है कि मौजूदा CTS चेक बुक में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है और ऐसे संदेश भ्रामक हैं। इन पर कतई भरोसा न करें।
भारतीय रिजर्व बैंक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर कहा कि सोशल मीडिया पर एक संदेश फैलाया जा रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि अभी इस्तेमाल हो रही 'चेक ट्रंकेशन सिस्टम' (CTS) चेकबुक 31 दिसंबर 2026 से बदल जाएगी और 1 जनवरी 2027 से बेहतर सुरक्षा मानकों वाली नई चेकबुक लागू हो जाएंगी।
हम ये स्पष्ट करना चाहते हैं कि भारतीय रिजर्व बैंक अभी CTS चेकबुक को लेकर ऐसा कोई बदलाव नहीं कर रहा है इसलिए, ये संदेश तथ्यात्मक रूप से गलत और गुमराह करने वाला है। आम जनता से अनुरोध है कि इस तरह के मामलों में केवल RBI द्वारा समय-समय पर जारी की गई जानकारी पर ही भरोसा करें।