सीएम योगी लोगों की समस्‍याएं सुनते हुए  (सोर्स- नवभारत लाइव)
गोरखपुर

गोरखपुर में सीएम योगी का जनता दर्शन, 150 लोगों की समस्याएं सुनीं, जानिए क्‍या कहा

CM Yogi Gorakhpur Janta Darshan: सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

राजेश कुमार मिश्र, रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने समस्याएं सुनीं

  • जनता दर्शन में 150 लोगों सीएम ने की मुलाकात

  • मंदिर की गोशाला में गोवंश को अपने हाथ से रोटी व गुड़ खिलाया

CM Yogi Gorakhpur Visit: सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक सहायता का अनुरोध लेकर पहुंचे लोगों को सीएम ने आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार उपचार कराने में पूरी मदद करेगी।

इसके लिए हर जरूरतमंद का आयुष्मान कार्ड बनवाया जाएगा और इसके बाद भी जरूरत पड़ी तो विवेकाधीन कोष से सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। जनता दर्शन के दौरान सीएम ने मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर जरूरतमंद, पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित किया जाए ताकि बीमारी की स्थिति में उनका उपचार हो सके।

सीएम ने 150 लोगों की समस्याएं सुनीं

शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में, महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ करीब 150 लोगों से मिले। उनके पास जाकर उनकी समस्याएं सुनीं। उनके प्रार्थना पत्र अपने हाथ में लेकर उसका अवलोकन कर समस्या, शिकायत का संज्ञान लिया।

इस अवसर पर सीएम ने लोगों से कहा कि वे चिंता न करें, सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होंने अलग-अलग मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र संदर्भित और हस्तगत किया।

साथ ही निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और संतुष्टिप्रद होना चाहिए। जनता दर्शन में जमीन कब्जा करने से जुड़ी शिकायतों पर सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे मामलों में विधिसंगत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

मंदिर की गोशाला में सीएम ने की गोसेवा

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान शुक्रवार सुबह सीएम योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या परंपरागत रही। सुबह महायोगी गुरु गोरखनाथ और अपने ब्रह्मलीन गुरुदेव महंत अवेद्यनाथ जी का आशीर्वाद लेने के बाद सीएम योगी ने मंदिर की गोशाला में गोसेवा की। गोवंश को अपने हाथ से रोटी व गुड़ खिलाया।

उन्होंने भोलू नामके बछड़े और छुटकी नाम की बछिया को आवाज देकर अपने पास बुलाया और उन्हें खूब दुलारा।

न्यूजीलैंड टेस्ट से सिराज को बाहर रखने पर कटा बवाल, इमरान मसूद ने कहा- नाम सिराज है इसलिए नहीं चुना गया

Cyclone Akvan Live: अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू, अलर्ट के बावजूद जगन्नाथ मंदिर पहुंचे श्रद्धालु

Rajasthan Panchayat Result LIVE: इस बार राजस्थान में कांग्रेस का हुआ कमबैक, बीजेपी चल रही काफी पीछे

CM योगी ने अपने माता-पिता का नाम चुनावी हलफनामे में क्यों नहीं लिखा? आज उनकी मां दुनिया छोड़कर चली गईं

CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, उत्तराखंड के CM धामी समेत तमाम नेताओं ने दी श्रद्धांजलि