गोरखपुर: बच्चे की मौत से दुखी परिजनों के साथ आए सीएम योगी, कहा- यह हत्या है, दोषियों को बख्शेंगे नहीं...

CM Yogi Pays Tribute To Deceased Boy: मृतक बालक के पिता ओंकार सिंह के तहरीर दी गई। इसमें 5 नामजद समेत 50-60 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया। गोरखपुर में 14 वर्षीय बालक की मौत अब राजनीतिक रुप ले चुकी है।
Yogi paid tribute
योगी ने दी श्रद्धांजलि(सोर्स: नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Gorakhpur Road Accident CM Yogi Meets Victim Family: अखिलेश यादव के PDA रथयात्रा के दौरान सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन के परिवार से मिलने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके कूड़ाघाट स्थित उसके आवास पहुंचे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतक के पिता भाजपा नेता ओंकार सिंह और अन्य परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। इस हादसे को सीएम योगी ने हत्या करार दिया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस दौरान सीएम ने मृतक बालक की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सीएम योगी से वार्ता करते हुए परिजनों ने बताया कि कैसे बालक की मौत हुई।

अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

मृतक बालक के पिता ओंकार सिंह के तहरीर दी गई। इसमें 5 नामजद समेत 50-60 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र के राजधानी गांव निवासी भाजपा नेता ओंकार सिंह के 14 वर्षीय बेटे आर्यवर्धन सिंह जेसीबी की चपेट में आ गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इस बार का यह दो दिवसीय गोरखपुर का दौरा ऐसे समय हुआ है, जब आर्यवर्धन की मौत को लेकर गोरखपुर में राजनीतिक बयानबाजी और कार्रवाई की मांग लगातार तेज हो रही है।

Yogi paid tribute
राजनीति की भीड़ में दम तोड़ गई मासूम की जिंदगी, क्या संवेदनाएं भी दलों की मोहताज हो गईं?

बालक की मौत बनी राजनीति का मंच

गोरखपुर में 14 वर्षीय बालक की मौत अब राजनीतिक रुप ले चुकी है। पहले बताया गया कि अखिलेश यादव की पीडीए रथ यात्रा के दौरान बालक की मौत हुई। गुरुवार को गोरखपुर पहुंचें सीएम योगी ने घटना को लेकर सपा पर जमकर निशाना साधा और अखिलेश यादव को संवेदनहीन करार दिया। इसके बाद आनन-फानन में अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर सार्वजनिक शोक संवेदना व्यक्त की।

अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। समाजवादी पार्टी की एक्स अकांउट से एक वीडियो पोस्ट किया गया है। सपा का कहना है कि यह सड़क दुर्घटना कोई रोड शो या रैली के दौरान नहीं हुई है, घटना उसके बाद की है। इसके साथ ही भाजपा पर ​बच्चे की मौत पर राजनीति न कराने की सलाह भी दी।

Yogi paid tribute
गोरखपुर हादसे पर समाजवादी पार्टी का सनसनीखेज दावा, रैली गुजरने के 25 मिनट बाद हुआ हादसा, दिखाया घटना का VIDEO!