CM Yogi on Namaz on Roads: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़कों पर नमाज पढ़ने को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि इस प्रदेश में कहीं पर भी इसकी इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़कें आम नागरिकों, बीमारों और व्यापारियों के आवागमन के लिए हैं। कानून सबके लिए एक समान है, इसलिए अगर संख्या अधिक है तो लोग शिफ्ट में या अपने तय धार्मिक स्थलों पर नमाज पढ़ें।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि उनकी सरकार किसी भी स्थिति में सड़कों पर अराजकता नहीं फैलने देगी। अगर लोग संवाद औ प्यार से नहीं मानेंगे, तो ऐसे लोगों के खिलाफ सरकार कानूनन दूसरा और कड़ा तरीका अपनाएगी।
मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश में नमाज पढ़ने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढिए। प्यार से मानेंगे तो ठीक, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे। उन्होंने कहा कि लोग मुझसे पूछते हैं कि क्या सच में उत्तर प्रदेश में सड़कों पर नमाज नहीं होती? मैं कहता हूं कि कतई नहीं होती है। आप जाकर देख सकते हैं, नहीं होती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क चलने के लिए है या कोई भी व्यक्ति आकर चौराहे पर तमाशा बना देगा। क्या अधिकार है किसी को सड़क रोकने का? यातायात बाधित करने का कौन सा अधिकार है? जहां उसका स्थल होगा, वहां जाकर करें।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन लोगों ने मुझसे कहा कि कैसे होगा? हमारी संख्या इतनी ज्यादा है। हमने कहा शिफ्ट में नमाज पढ़ लो। तुम्हारे घर में रहने की जगह नहीं है, तो भाई अपनी संख्या नियंत्रित करो। और नहीं सामर्थ्य क्यों बेकार में संख्या क्यों बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि, यह चाहिए कि अगर आपको सिस्टम के साथ रहना है तो याद करना हम उन नियमों और कानूनों को मानना शुरू करें।
यह भी पढ़ें- प्रयागराज के सिविल लाइंस में होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे 12 से ज्यादा लोग, इलाके में मचा हड़कंप- VIDEO
सीएम ने आगे कहा कि प्रदेश में कानून का राज होगा। कानून के राज को सबको समान रूप से लागू करेंगे। नमाज पढ़ना जरूरू है। आप शिफ्ट में पढ़िए। प्रशासन उसको रोकेगी नहीं। लेकिन सड़क पर नहीं। सड़क चलने के लिए, आम नागरिक के लिए, एक बीमार व्यक्ति के लिए, एक कामगार के लिए, एक कर्मचारी के लिए, व्यापारी के लिए हम सड़क बाधित नहीं करने देंगे। सरकार का नियम सार्वभौम है। सबके लिए समान रूप से लागू होता है।