सीएम योगी आदित्यनाथ (सोर्स- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

'जातिवाद करने वाले दंगाइयों के हमदर्द', UGC विवाद के बीच गरजे CM योगी, बोले- आकाओं के इशारे पर लगाई जा रही आग

Uttar Pradesh News: देशभर में यूजीसी के नए नियमों को लेकर सवर्ण समाज सड़कों पर है और भाजपा का जबरदस्त विरोध कर रहा है। इस बीच यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जातिवाद को लेकर एक बड़ा दिया है।

अभिषेक सिंह

CM Yogi Adityanath: देशभर में यूजीसी के नए नियमों को लेकर सवर्ण समाज सड़कों पर है और भाजपा का जबरदस्त विरोध कर रहा है। इस तनावपूर्ण माहौल के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जातिवाद को लेकर एक बड़ा और अहम बयान दिया है। गोरखपुर में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विरोधियों पर तीखा हमला बोला और कहा कि विकास की राह में रोड़ा अटकाने वाले फिर सक्रिय हो गए हैं।

सीएम योगी गोरखपुर में रेल उपरिगामी सेतु और 4 लेन फ्लाईओवर का लोकार्पण करने पहुंचे थे। वहां जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब भी विकास की प्रक्रिया आगे बढ़ती है, परिवारवादी और जातिवादी ताकतें सिर उठाकर अव्यवस्था फैलाने की कोशिश करती हैं। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, मुख्यमंत्री का यह इशारा सीधे तौर पर समाजवादी पार्टी की तरफ माना जा रहा है।

आकाओं के इशारे पर उपद्रव: योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में विरोधियों पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि इन उपद्रवियों के आका उन्हें पीछे से धकेलते हैं और कहते हैं कि पैसा लिया है तो कुछ तो उपद्रव करो। लेकिन इन लोगों को अच्छे से मालूम है कि यूपी सरकार उपद्रवियों के साथ कैसा सख्त व्यवहार करती है।

'उपद्रव नहीं, उत्सव प्रदेश बना यूपी'

योगी ने जोर देकर कहा कि अब उत्तर प्रदेश 'उपद्रव प्रदेश' नहीं रहा, बल्कि यह 'उत्सव प्रदेश' बन चुका है। जो लोग पहले जातिगत राजनीति करते थे, वे आज दंगाइयों के हमदर्द बन बैठे हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग दंगाइयों के सामने नाक रगड़ते थे, आज जब दंगाई अपने बिलों में छिप गए हैं और प्रदेश दंगा मुक्त हो चुका है, तो उनके सभी समर्थकों को बहुत दर्द हो रहा है और वे सब परेशान हो गए हैं।

'बीमारी नहीं, अब विकास पहचान'

सीएम योगी ने पिछली सरकारों को घेरते हुए कहा कि 2017 से पहले यूपी में सिर्फ भय, दंगे और अराजकता का माहौल था। उस दौर में न तो बेटियां सुरक्षित थीं और न ही व्यापारी। उन्होंने जनता से सवाल किया कि आखिर वे कौन लोग थे जो जाति के नाम पर प्रदेश के नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते थे। आज तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है और प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने अपने गृह क्षेत्र का जिक्र करते हुए कहा कि आज गोरखपुर की पहचान मच्छर और इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारियों से नहीं, बल्कि विकास कार्यों से होती है। उनका कहना था कि सरकार विकास कर रही है, लेकिन जातिवादी मानसिकता वाले लोग फिर से अव्यवस्था पैदा करना चाहते हैं, जिसे सरकार सफल नहीं होने देगी।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस