नगीना सांसद चंद्रशेखर की पूर्व प्रेमिका के आरोप (फोटो- सोशल मीडिया)  
उत्तर प्रदेश

चंद्रशेखर की गर्लफ्रेंड का VIDEO-बम, बोलीं- 'BJP के दलाल मेरे पास कुछ ऐसा कि मुंह छिपाता फिरेगा'

Nagina MP चंद्रशेखर आजाद पर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड Rohini Ghavri ने एक बार फिर से आरोपों का अंबार लगा दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा कि अब तेरी बर्बादी की वजह में ही बनूंगी।

सौरभ शर्मा

Nagina MP Chandrashekhar vs Rohini Allegations: नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की मुश्किलें उनकी एक्स गर्लफ्रेंड डॉ. रोहिणी घावरी के सनसनीखेज आरोपों के बाद लगातार बढ़ रही हैं। रोहिणी ने इस बार सोशल मीडिया पर 29 मिनट का एक लाइव वीडियो जारी कर चंद्रशेखर पर एक बार फिर से गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने चंद्रशेखर को 'भाजपा का दलाल' बताते हुए कहा कि वह बसपा को कमजोर करने के लिए दलित-मुस्लिम राजनीति करते हैं। रोहिणी ने धमकी देते हुए कहा, "मेरे पास उसका ऐसा वीडियो है, जिस दिन एक्सपोज किया, मुंह छिपाता फिरेगा। अभी तो एक रिकॉर्डिंग वायरल करने वाली हूं।"

डॉ. घावरी ने दावा किया कि चंद्रशेखर ने उनसे अपनी शादी की बात छिपाई और शादी का झांसा देकर भावनात्मक और शारीरिक शोषण किया। उनका आरोप है कि चंद्रशेखर ने उनसे कहा था कि वह उनसे शादी करके जाटव और वाल्मीकि समाज को एक करेंगे। वहीं, इन आरोपों पर चंद्रशेखर ने कहा कि सारे आरोप बेबुनियाद हैं और तस्वीरें एआई से बनाई गई हैं, जिनका जवाब वह कोर्ट में देंगे। रोहिणी का कहना है कि चंद्रशेखर ने उनकी तरह कई और लड़कियों की जिंदगी भी बर्बाद की है।

बसपा सुप्रीमो बनने की थी चाहत

वीडियो में रोहिणी ने चंद्रशेखर की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं पर भी बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर बसपा प्रमुख मायावती को अपशब्द कहते थे और उनकी एक रिकॉर्डिंग भी उनके पास है। रोहिणी के अनुसार, जब उन्होंने चंद्रशेखर को अपनी पार्टी का बसपा में विलय करने की सलाह दी, तो चंद्रशेखर ने शर्त रखी कि विलय तभी होगा जब उन्हें बसपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाएगा। रोहिणी का आरोप है कि इससे साफ है कि चंद्रशेखर को समाज के भले की नहीं, बल्कि पद और पैसे की भूख है।

अब मैं बनूंगी बर्बादी की वजह

रोहिणी ने वीडियो में चेतावनी देते हुए कहा कि चंद्रशेखर ने उनका व्यक्तिगत सुख छीना है और अब वह उनका सामाजिक सम्मान छीन लेंगी। उन्होंने कहा, "यह न तो मुझे खरीद पाया और न ही डरा पाया। मैं ही इसके विनाश का कारण बनूंगी।" रोहिणी ने यह भी आरोप लगाया कि चंद्रशेखर को बीजेपी बचा रही है ताकि 2027 के यूपी चुनाव में फायदा उठाया जा सके। उन्होंने कहा कि वह जहां से भी चुनाव लड़ेंगे, वहीं जाकर उनका विरोध करेंगी और उन्हें जेल पहुंचाकर ही दम लेंगी।

राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च का ऐलान, इससे पहले CJI ने मुलाकात से किया इनकार

Delhi CJP Protest: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा