- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Assembly Election 2025 Eci Press Conference Today In Patna Date Announcement Updates
बिहार चुनाव की तारीखों का आज ऐलान? 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे CEC, राज्य में बड़ी हलचल
- Written By: सौरभ शर्मा
मुख्य चुनाव आयुक्त Gyanesh Kumar के साथ ECI की टीम का आज पटना में दूसरा दिन है। पटना में कई बैठकों के बाद आयोग 2 बजे एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा, जिसमें मतदान की तारीखों का ऐलान हो सकता है।

चुनाव आयोग की आज 2 बजे अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस (फोटो- सोशल मीडिया)
ECI Press Conference in Patna: बिहार में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं और सभी की निगाहें आज दोपहर 2 बजे होने वाली चुनाव आयोग की अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में आयोग की 16 सदस्यीय टीम पटना में डेरा डाले हुए है। इस दौरे और प्रेस कॉन्फ्रेंस ने राज्य में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान की उम्मीदों को हवा दे दी है। हालांकि, बताया जा रहा है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस का मुख्य मुद्दा चुनाव की तैयारियों की जानकारी देना है, फिर भी अटकलों का बाजार गर्म है।
चुनाव आयोग की टीम ने बिहार में चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए अपनी कमर कस ली है। इसी सिलसिले में टीम ने पटना में कई महत्वपूर्ण बैठकें कीं। शनिवार को आयोग ने आम आदमी पार्टी, बीजेपी, कांग्रेस, जेडीयू और आरजेडी समेत 11 मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनके सुझाव लिए। इस बैठक के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि सभी दलों ने मतदाता सूची को शुद्ध करने के लिए किए गए ‘विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)’ कार्य के लिए आयोग का धन्यवाद किया।
मैराथन बैठकों का दौर जारी
चुनाव आयोग की टीम का आज का दिन भी बैठकों से भरा हुआ है। सुबह 9:30 बजे टीम ने प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद, सुबह 11:30 बजे से मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के नोडल अधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई। दोपहर 12 बजे से आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव, डीजीपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों की अंतिम समीक्षा की। इन बैठकों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हों।
सम्बंधित ख़बरें
Political Shock: महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग का बड़ा एक्शन, 40 से ज्यादा उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने से रोक
धुले में वोटर लिस्ट का सबसे बड़ा अभियान, 18.52 लाख मतदाताओं का होगा डोर-टू-डोर वेरिफिकेशन
पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 2 लोगों की मौत, 5 लापता; 14 लोग थे सवार, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
कर्मचारियों को कैशलेस इलाज, स्पेशल कोर्ट और 5 नए हाईवे; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला; 27 एजेंडों पर लगी मुहर
यह भी पढ़ें: डॉक्टर की कलम से निकली 10 बच्चों की मौत? ‘जहरीला’ कफ सिरप लिखने वाला गिरफ्तार
प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी सबकी निगाहें
इन सभी बैठकों के बाद, दोपहर 2 बजे चुनाव आयोग एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयोग अब तक की गई तैयारियों और चुनाव के संचालन की पूरी रणनीति की जानकारी देगा। बिहार में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं और तारीखों का ऐलान अभी बाकी है। खुद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी की मौजूदगी से यह उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही तारीखों की घोषणा हो सकती है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद शाम को पूरी टीम वापस दिल्ली लौट जाएगी।
Bihar assembly election 2025 eci press conference today in patna date announcement updates
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन: तुकाराम मुंढे के आदेश पर पतंजलि की दिव्य फार्मेसी पर छापा, लाखों की दवाएं जब्त
May 29, 2026 | 08:50 PMइंदौर लोकायुक्त का एक्शन, शासकीय स्कूल के प्राचार्य को 10 हजार की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा; जानें पूरा मामला
May 29, 2026 | 08:47 PM‘डॉन 3’ विवाद में रणवीर सिंह को मिला बड़ा समर्थन, Padmini Kolhapure बोलीं- हम हमेशा उनके साथ हैं
May 29, 2026 | 08:43 PMगर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को राहत, मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलेंगी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें
May 29, 2026 | 08:43 PMमास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PMसंडे को घर से निकलने से पहले चेक करें रेलवे का नया शेड्यूल, मेन और हार्बर लाइन पर घंटों ठप रहेगी सेवा
May 29, 2026 | 08:30 PMसीएम की कुर्सी छोड़ी…लेकिन सत्ता पर कंट्रोल चाहते हैं सिद्धारमैया, इस मांग ने बढ़ाई DK शिवकुमार की टेंशन!
May 29, 2026 | 08:28 PMवीडियो गैलरी

’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM














