हॉट मिक्स प्लांट (सोर्स- फोटो नवभारत
उत्तर प्रदेश

Bulandshahr: प्रदूषण फैलाने की शिकायत पर कार्रवाई, प्रशासन ने प्लांट को किया सील; NOC भी नहीं दिखा सका प्रबंधन

Bulandshahr News: धमरावली गांव में वायु प्रदूषण की शिकायत पर प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने हॉट मिक्स प्लांट को सील कर दिया। जांच में प्रदूषण नियंत्रण उपकरण और NOC से जुड़ी खामियां मिलीं।

कपिल सोनी, स्निग्धा श्रीवास्तव

Bulandshahr Hot Mix Plant Sealed: बुलंदशहर में वायु प्रदूषण फैलाने की शिकायत पर प्रशासन ने एक हॉट मिक्स प्लांट पर कार्रवाई की है। गांव धमरावली में चल रहे मैसर्स कृष्णा सिवियन प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट को टीम ने जांच के बाद सील कर दिया। प्लांट की चिमनी से लगातार काला धुआं निकलने की शिकायतें मिल रही थीं, जिससे आसपास के इलाके में वायु प्रदूषण फैलने की बात सामने आई थी। शिकायत मिलने के बाद एडीएम वित्त एवं राजस्व अभिषेक कुमार सिंह, नायब तहसीलदार और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने प्लांट का निरीक्षण कर प्रदूषण से जुड़े मानकों की जांच की। जांच के दौरान प्लांट में कई खामियां सामने आईं।

मैसर्स कृष्णा सिवियन प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट को जांच के बाद किया सील

बुलंदशहर जिले में वायु प्रदूषण फैलाने की शिकायत पर प्रशासन ने एक हॉट मिक्स प्लांट पर कार्रवाई की है। गांव धमरावली में चल रहे मैसर्स कृष्णा सिवियन प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट को टीम ने जांच के बाद सील कर दिया। प्लांट की चिमनी से लगातार काला धुआं निकलने की शिकायतें मिल रही थीं, जिससे आसपास के इलाके में वायु प्रदूषण फैलने की बात सामने आई थी। शिकायत मिलने के बाद एडीएम वित्त एवं राजस्व अभिषेक कुमार सिंह, नायब तहसीलदार और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम मौके पर पहुंची।

टीम ने प्लांट का निरीक्षण कर प्रदूषण से जुड़े मानकों की जांच की। जांच के दौरान प्लांट में कई खामियां सामने आईं। जांच में सामने आया कि हॉट मिक्स प्लांट में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक उपकरण नहीं लगाए गए थे। चिमनी से निकलने वाले धुएं को नियंत्रित करने की व्यवस्था भी नहीं मिली।

NOC भी टीम के सामने प्रस्तुत नहीं कर सका प्रबंधन

इसके अलावा कंपनी प्रबंधन प्रदूषण विभाग की ओर से जारी NOC (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) भी टीम के सामने प्रस्तुत नहीं कर सका। अधिकारियों के अनुसार पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी उद्योग को नियमों के विपरीत संचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी।

जांच में सामने आया कि हॉट मिक्स प्लांट में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक उपकरण नहीं लगाए गए थे। चिमनी से निकलने वाले धुएं को नियंत्रित करने की व्यवस्था भी नहीं मिली। इसके अलावा कंपनी प्रबंधन प्रदूषण विभाग की ओर से जारी एनओसी भी टीम के सामने प्रस्तुत नहीं कर सका।

मानकों का पालन नहीं मिलने पर प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने हॉट मिक्स प्लांट को सील कर दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्यावरणीय नियमों का उल्लंघन करने वाले उद्योगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन अब बुलंदशहर में वायु प्रदूषण फैलाने वाले हॉट मिक्स प्लांट और अन्य इकाइयों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने की तैयारी में है। अधिकारियों के अनुसार पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी उद्योग को नियमों के विपरीत संचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी।

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के कामकाज पर इलाहाबाद HC से मांगी रिपोर्ट