यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

Imran Masood on Iqra Hasan: सपा सांसद के इस बयान पर पलटवार करते हुए इमरान मसूद ने कहा कि कोई भी दल अकेले यूपी में भाजपा को नहीं हरा सकता है। विपक्षी दलों को एकसाथ मिलकर चुनाव में आगे बढ़ना चाहिए।
imran masood reply on samajwadi party mp iqra hasan
इकरा हसन और इमरान मसूद(सोर्स- AI जेनरेटेड इमेज)
Published on
Updated on

Iqra Hasan vs Imran Masood: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बयानबाजी तेज होती दिखाई दे रही है। समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन के उस बयान पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश में भाजपा को सिर्फ समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ही हरा सकते हैं और कांग्रेस अकेले ज्यादा कुछ नहीं कर सकती।

सपा सांसद के इस बयान पर पलटवार करते हुए इमरान मसूद ने कहा कि कोई भी दल अकेले यूपी में भाजपा को नहीं हरा सकता है। उन्होंने कहा कि सभी विपक्षी दलों को एकसाथ मिलकर चुनाव में आगे बढ़ना चाहिए।

सपा सांसद के बयान पर कांग्रेस का पलटवार

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान इमरान मसूद ने इकरा हसन के बयान पर कहा कि वह भी अकेले यह नहीं कर सकतीं। इसमें क्या दिक्कत है? इकरा हमारी बच्ची हैं। वह हमारी भतीजी जैसी हैं। कांग्रेस सांसद ने कहा कि कौन क्या कह रहा है और कौन क्या नहीं कह रहा है, इस पर ज्यादा ध्यान देने के बजाय विपक्षी दलों को एक साथ चलने की जरूरत है।

ममता बनर्जी के सहारे अखिलेश को चेतवानी

इमरान मसूद ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस से जुड़े राजनीतिक संदर्भ का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले भी अलग-अलग नेताओं और दलों की ओर से कई तरह की बातें कही गईं, लेकिन चुनावी नतीजों के बाद तस्वीर अलग रही। इसलिए आइए साथ मिलकर चलें, हम सब सुकून से रहेंगे।

इमरान मसूद ने सीएम योगी पर साधा निशाना

इस दौरान कांग्रेस सांसद ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा। चंदे के पैसे से जुड़े आरोपों का जिक्र करते हुए मसूद ने कहा कि आप चंदे का पैसा चुराएंगे और हम विरोधी हो गए। आपकी सरकार में चंदे का पैसा चोरी हो रहा है और हम विरोधी बन गए हैं।

वहीं, सपा नेता एसटी हसन ने इकरा हसन के बयान पर कहा कि असलियत यह है कि अगर उत्तर प्रदेश में कोई पार्टी भाजपा को हरा सकती है, तो वह समाजवादी पार्टी है। कांग्रेस के हमारे साथ आने से हमारी ताकत और बढ़ेगी।

imran masood reply on samajwadi party mp iqra hasan
4 हिस्सों में बंट सकता है उत्तर प्रदेश, योगी के मंत्री राजभर का बड़ा दावा; बताया कौन बनेगा पूर्वांचल का CM

हम चुनाव के दौरान होने वाली सभी बेईमानी वाली हरकतों से भी निपट सकेंगे। हमें उम्मीद है कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी साथ मिलकर सरकार बनाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com