अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ

Ram Mandir Ayodhya CEO Office: जितेंद्र मिश्रा ने अब राम मंदिर में पूरी तरह से अपना कार्यभार संभाल लिया है। अयोध्या में उनके आवास और कार्यालय की तैयारी पूरी हो गई है।
Ram Mandir First CEO Jitendra Mishra
राम मंदिर के पहले सीईओ जितेंद्र मिश्रासोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Ram Mandir First CEO Jitendra Mishra: अयोध्या स्थित भगवान राम मंदिर में दान चोरी मामले के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर में दान की गणना, व्यवस्थाओं के साथ-साथ प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूती देने के लिए कई बड़े और अहम बदलाव किए हैं। इसी क्रम में राम मंदिर में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की व्यवस्था लागू की गई। चयन प्रक्रिया के बाद राम मंदिर के पहले सीईओ के रूप में पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को नियुक्त किया गया।

जितेंद्र मिश्रा ने अब राम मंदिर में पूरी तरह से अपना कार्यभार संभाल लिया है। ऐसे में अब लोग यह जानना चाहते होंगे कि देश की राजधानी दिल्ली में रहने वाले जितेंद्र मिश्रा राम मंदिर के पहले CEO बनने के बाद अयोध्या में कहां रहेंगे, उनके रहने की व्‍यवस्‍था कहां की गई हैं, इसके अलावा उनका ऑफिस कहां होगा?

सीईओ के रूप में निभाएंगे ये जिम्मेदारी

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से सीईओ नियुक्त किए गए पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा पर अब पूरे राम मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्थाओं की निगरानी की जिम्मेदारी होगी। अयोध्या में ही उनके लिए कार्यालय और आवास की व्यवस्था की गई है। राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े एक पदाधिकारी ने जानकारी दी कि राम मंदिर से करीब 300 मीटर की दूरी पर स्थित तीर्थ क्षेत्र भवन में जितेंद्र मिश्रा का आवास बनाया गया है।

तीर्थ क्षेत्र भवन में होगा सीईओ का आवास

बता दें, राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा बनाए गए तीर्थ क्षेत्र भवन में ट्रस्ट के सदस्यों के साथ ही मंदिर से जुड़े अन्य अधिकारी और कई कर्मचारी रात्रि विश्राम करते हैं। इसी भवन में अब राम मंदिर के पहले सीईओ जितेंद्र मिश्रा के रहने की भी व्यवस्था की गई है। भवन की सुरक्षा के लिए यहां सुरक्षा कर्मी तैनात रहते हैं।

इसके अलावा सुरक्षा और पुख्ता करने के लिए राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से निजी सुरक्षा गार्ड्स की भी यहां तैनाती की गई है। इस प्रकार अयोध्या में राम मंदिर के पहले सीईओ का आवास मंदिर के बेहद करीब होगा। इससे मंदिर परिसर से जुड़ी व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए उन्हें आसानी होगी।

यहां पर बना CEO कार्यालय

आवास के साथ-साथ सीईओ जितेंद्र मिश्रा के ऑफिस की भी व्यवस्था राम मंदिर परिसर में ही की गई है। राम मंदिर के यात्री सुविधा केंद्र यानी सीएफसी में उनका कार्यालय बनाया गया है। यहीं पर राम मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टियों की भी बैठक होती है। पीएफसी के एक कमरे को मंदिर के सीईओ के ऑफिस के लिए तैयार किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से यहां 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाती है। यानी ऑफिस में आने-जाने वाले लोगों पर तीसरी आंख से लगातार नजर रखी जाएगी।

Ram Mandir First CEO Jitendra Mishra
Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में 105 बार चोरी हुई, CCTV से खुला राज; 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल करेगी SIT

दान-गणना स्थल की भी होगी निगरानी

राम मंदिर के पहले सीईओ के रूप में जितेंद्र मिश्रा कार्यालय से मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्थाओं के अलावा चढ़ावा और दान की गणना से जुड़ी व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। मंदिर में दान चोरी मामला सामने आने के बाद दान की गणना से लेकर उसकी सुरक्षा को लेकर मंदिर ट्रस्ट ने विशेष इंतजाम किया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com