यूपी में ब्लैकआउट मॉकड्रिल (सोर्स: A.I.)
उत्तर प्रदेश

यूपी में शाम 6 बजे गुल होगी बिजली, दो मिनट तक बजेगा आपातकालीन सायरन, 75 जिलों में ब्लैकआउट मॉकड्रिल

Uttar Pradesh 75 Districts Blackout Drill: लखनऊ रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित होने वाले एयर रेड और ब्लैकआउट मॉकड्रिल में पुलिस, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग एवं आपदा राहत की टीमें प्रदर्शन करेंगी।

नमिता प्रजापति

Highlights:

  • हवाई हमले और युद्ध जैसे हालात से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए होगा ब्लैकआउट मॉकड्रिल

  • शाम 6 बजते ही 2 मिनट तक बजेगा सायरन, कई इलाकों की बिजली होगी गुल

  • प्रशासन की लोगों से सहयोग की अपील- घबराने की जरूरत नहीं

यूपी में आज शाम ठीक 6 बजे एक सायरन बजेगा और बिजली आपूर्ति बंद की जाएगी। यह सायरन करीब दो मिनट तक बजेगा और कई इलाकों में बिजली अस्थायी रूप मे बंद की जाएगी ​जिससे कुछ देर के लिए अंधेरा छा जाएगा। आपातकालीन सायरन बजते ही लोगों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने की अपील की गई है। इस दौरान प्रशासनिक टीमें पूरी तरह अलर्ट रहेंगी।

दरअसल रविवार को यूपी में सभी 75 जिलों में एक साथ युद्ध एवं किसी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए राज्यव्यापी ब्लैकआउट मॉकड्रिल का आयोजन होगा। इस मॉकड्रिल में सिविल डिफेंस और आपात टीमें अपनी-अपनी तैयारियों का प्रदर्शन करेंगी।

घबराएं नहीं नागरिक

लखनऊ रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित होने वाले एयर रेड और ब्लैकआउट मॉकड्रिल में पुलिस, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग एवं आपदा राहत की टीमें अपनी-अपनी तैयारियों का अवलोकन कराएंगी। इसके तहत खोज-बचाव, आग बुझाने, प्राथमिक उपचार और घायलों को अस्पताल पहुंचाने जैसे अभ्यास शामिल होंगे।

प्रशासन की तरफ से नागरिकों से अपील की गई है कि वे घबराएं नहीं, यह केवल एक अभ्यास है। इसमें शाम 6 बजे से निर्धारित समय तक घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों की लाइटें, इन्वर्टर आदि बंद रखें। सुरक्षित स्थानों पर रहें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

जनवरी 2026 में हुआ था ब्लैकआउट मॉकड्रिल

यूपी में 23 जनवरी 2026 को भी ऐसा ब्लैकआउट मॉकड्रिल हुआ था। इसमें प्रदेश के 75 जिलों में एक साथ ब्लैकआउट किया गया था। इस दौरान यह देखा गया कि इमरजेंसी में दुश्मन देश के हमले से बचने व निपटने के लिए हम कितना तैयार है।

बता दें कि यह मॉकड्रिल भारतीय गृह मंत्रालय के दिशा निर्देशों के ​तहत अयोजित की जा रही है। इसके अंतर्गत राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अन्य संबंधित एजेंसियां भी शामिल होंगी।

राजस्थान से बिहार तक 6 दुर्घटनाएं, 27 की मौत; तेज रफ्तार और लापरवाही? आम जनता के साथ-साथ सरकार पर सवाल

Public Holiday: खुशखबरी! 24 नवंबर को स्कूल-कॉलेज-बैंक बंद, देखें राज्यों की लिस्ट

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टिल्लू ताजपुरिया गैंग का गुर्गा पवन उर्फ मक्खी दबोचा गया

ट्रेन में मिला 54 वर्षीय महिला का शव, सफाई के दौरान खुला वारदात का राज; CCTV से 31 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Bank Loan: मरने के बाद बैंक का कर्ज कौन भरेगा? पत्नी और माता-पिता या फिर बेटा-बेटी