

दिल्ली पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए टिल्लू ताजपुरिया गैंग से जुड़े सक्रिय सदस्य पवन उर्फ मक्खी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी लंबे समय से गैंग की गतिविधियों में शामिल था और उसके खिलाफ आपराधिक मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है, ताकि गैंग के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क के बारे में जानकारी हासिल की जा सके। इस कार्रवाई को राजधानी में संगठित अपराध पर लगाम लगाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
खबर अपडेट करें।