Public Holiday: खुशखबरी! 24 नवंबर को स्कूल-कॉलेज-बैंक बंद, देखें राज्यों की लिस्ट

School Holiday: 24 नवंबर को भारत के कई राज्यों में स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। इसके साथ ही कई राज्यों में बैंक भी इन दिन बंद रहेंगे। आइए जानते हैं मंगलवार को किन राज्यों में छुट्टियां रहेगी।
Public Holiday 24th November 2026
स्कूल बंद की फोटो।सोर्स: AI
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • गुरु नानक जयंती के अवसर पर 24 नवंबर 2026 को कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टी रहेगी।

  • पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल और राजस्थान समेत कई राज्यों के नाम छुट्टी वाली सूची में शामिल हैं।

  • स्कूलों की छुट्टी का फैसला राज्य सरकारों और स्थानीय प्रशासन के आदेशों पर निर्भर करेगा; अभिभावकों को स्कूल का आधिकारिक नोटिस जरूर देखना चाहिए।

Public Holiday: नवंबर का महीना स्कूली बच्चों के लिए छुट्टियों के लिहाज से काफी अच्छा रहा है। दिवाली, भाई दूज और छठ जैसे त्योहारों के चलते कई राज्यों में स्कूल कई दिनों तक बंद रहे। अब महीने के आखिरी सप्ताह में भी विद्यार्थियों को एक और छुट्टी मिलने वाली है। 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती के अवसर पर देश के कई राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे। इस दिन प्रकाश पर्व के चलते सरकारी छुट्टी घोषित की गई है। ऐसे में जिन बच्चों को नियमित कक्षाओं के लिए स्कूल जाना पड़ रहा है, उन्हें एक दिन का और अवकाश मिलने वाला है। इसके साथ ही इसी दिन कई राज्यों में बैंक भी बंद रहेंगे।

पंजाब और हरियाणा में स्कूलों की छुट्टी

गुरु नानक जयंती का पर्व पंजाब में विशेष उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसे प्रकाश पर्व के नाम से भी जाना जाता है। इसी वजह से पंजाब सरकार ने 24 नवंबर को स्कूलों में अवकाश रखा है। हरियाणा में भी इस अवसर पर शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। ऐसे में इन दोनों राज्यों के विद्यार्थियों को मंगलवार को स्कूल नहीं जाना होगा।

Public Holiday 24th November 2026
Bank Loan: मरने के बाद बैंक का कर्ज कौन भरेगा? पत्नी और माता-पिता या फिर बेटा-बेटी

यूपी और दिल्ली में भी नहीं लगेंगी कक्षाएं

उत्तर प्रदेश में भी 24 नवंबर को स्कूलों में छुट्टी रहेगी। राज्य के शिक्षा विभाग की ओर से जारी वार्षिक अवकाश कैलेंडर में इस तारीख को अवकाश के रूप में शामिल किया गया है। वहीं, दिल्ली में भी गुरु नानक जयंती के अवसर पर सरकारी छुट्टी निर्धारित है। ऐसे में राजधानी के सरकारी स्कूल बंद रहेंगे।

बिहार समेत इन राज्यों में भी रहेगा अवकाश

बिहार के विद्यार्थियों को भी 24 नवंबर को स्कूल से छुट्टी मिलेगी। इससे पहले राज्य में दिवाली और छठ पूजा के दौरान भी कई दिनों तक शैक्षणिक संस्थान बंद रहे थे। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में भी गुरु नानक जयंती के अवसर पर स्कूल बंद रहेंगे। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड में भी इस तारीख को सार्वजनिक या सरकारी अवकाश घोषित किया गया है। मध्य प्रदेश में भी 24 नवंबर को छुट्टी रहेगी।

UP Government Holiday List.jpg
यूपी सरकार द्वारा जारी अवकाश लिस्ट।सोर्स: उत्तर प्रदेश सरकार।
Public Holiday 24th November 2026
LPG गैस वाले सावधान! 75 लाख ग्राहकों के कटे नाम; तुरंत करें ये काम, नहीं तो कट जाएगा आपका नाम

स्कूल जाने से पहले जरूर चेक करें अपडेट

गुरु नानक जयंती के मौके पर पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में स्कूलों की छुट्टी रहने की जानकारी दी गई है। हालांकि, अलग-अलग स्कूलों और बोर्डों के अनुसार छुट्टियों की व्यवस्था में अंतर हो सकता है। इसलिए अभिभावकों और विद्यार्थियों को अपने स्कूल की ओर से जारी आधिकारिक सूचना जरूर देखनी चाहिए।

किन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक?

RBI के अवकाश सूची 2026 के अनुसार, गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, नागपुर, मुंबई, नई दिल्ली और लखनऊ, रायपुर, रांची में बैंक बंद रहेंगे। 

Public Holiday 24th November 2026
रेलवे का बड़ा फैसला! ग्रुप टिकट के नियम बदले, जानें अब एक साथ कितनी सीटें बुक होंगी?