बाराबंकी जेल में महिला बंदी HIV पॉजिटिव सोर्स- सोशल मीडिया
उत्तर प्रदेश

Barabanki Jail HIV Case: जेल में महिला कैदी निकली HIV पॉजिटिव, मचा हड़कंप; संपर्क में आए लोगों की तलाश तेज

Barabanki District Jail HIV Case: बाराबंकी जेल में स्वास्थ्य जांच में एक महिला बंदी HIV पॉजिटिव पाई गई है। महिला बंदी को KGMU रेफर कर संपर्क में आए लोगों की गोपनीय तलाश शुरू कर दी गई है।

अमन मौर्या

Female Inmate Tested HIV Positive: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी कारागार से चौंकाने वाली खबर आमने आई है। जेल से एक महिला बंदी के HIV पॉजिटिव आने की सूचना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। 21 जून को बाराबंकी पुलिस ने नशे के कारोबार और देह व्यापार में लिप्त 3 महिला समेत चार आरोपियों को जेल भेजा था।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजीव टंडन ने बताया कि स्वास्थ विभाग द्वारा लगाए गए जांच शिविर में महिला के संक्रमित होने की जानकारी मिलने के बाद लखनऊ केजीएमयू के ART सेंटर से लिंक करा दिया गया है। वहां महिला का इलाज कराया जा रहा है। इसके साथ ही विभाग ने महिला के संपर्क में आए लोगों की तलाश भी शुरू कर दी है।

24-27 अगस्त तक लगा जांच शिविर

बता दें, डॉ. राजीव टंडन के पत्र पर जेल प्रशासन ने ICTC फतेहपुर की टीम को 24 से 27 अगस्त तक जेल में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने की अनुमति दी थी। जांच शिविर में बंदियों की टीबी, HIV, हेपेटाइटिस बी-सी और सिफलिस समेत कई अन्य बीमारियों की जांच कराई गई।

जांच में 4 बंदियों में टीबी की पुष्टि हुई, जबकि एक महिला HIV पॉजिटिव पाई गई। महिला के HIV संक्रमित होने की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

स्वास्थ्य विभाग जुटा रहा जानकारी

महिला के HIV पॉजिटिव होने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग उसके संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, जांच प्रक्रिया और संबंधित लोगों की पहचान बेहद गोपनीय तरीके से की जा रही है, जिससे कि जरूरत पड़ने पर उन्हें समय से जांच के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इसके अलावा संक्रमित महिला की विभाग द्वारा काउंसलिंग भी कराई जा रही है।

समझिए पूरा मामला

मीडिया जानकारी के अनुसार, 21 जून, 2026 को नगर कोतवाली क्षेत्र के पैसार स्थित सिद्धार्थनगर मोहल्ले के चार मंजिला मकान में नशीले पदार्थों और देह व्यापार के अवैध कारोबार की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई की थी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करके तीन महिलाओं सहित चार को जेल भेज दिया था।

प्रशासन की कार्रवाई के बाद अब स्वास्थ्य विभाग की जांच शिविर में एक महिला HIV संक्रमित पाई गई है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजीव टंडन ने शुकवार को इसकी पुष्टि की और कहा कि जिला कारागार में बंद महिलाओं की स्वास्थ्य जांच के दौरान एक महिला HIV जांच में पॉजिटिव पाई गई।

2019 में आया था 26 मामला

बता दें, बाराबंकी कारागार से HIV का यह पहला मामला नहीं है, इसके पहले भी वर्ष 2019 में बाराबंकी जिला कारागार में ऐसे ही केस सामने आ चुके हैं। उस समय स्वास्थ्य जांच शिविर में 26 कैदी HIV पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद प्रदेश के अन्य कारागारों में भी टीबी और HIV की नियमित जांच कराने का निर्देश दिया गया था। अब एक बार फिर से जेल में HIV संक्रमण का मामला सामने आया है।

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी

Ravneet Bittu Detained: लुधियाना में रवनीत बिट्टू हिरासत में, CM भगवंत मान के काफिले के सामने दिखाए टमाटर-अंडे