बाराबंकी के लाल ने किया कमाल! 15 हजार रुपये में बनाया वायरलेस मॉडल हवाई जहाज

Wireless Airplane Barabanki: बाराबंकी के 11वीं के छात्र कपिल कुमार ने 15 हजार रुपये में वायरलेस तकनीक आधारित हवाई जहाज बनाया है। किसान के बेटे के वैज्ञानिक हुनर की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है।
Barabanki Student Kapil Kumar Airplane Model
बाराबंकी में छात्र कपिल कुमार बनाया हवाई जहाजसोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Barabanki Student Kapil Kumar Airplane Model: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के फतेहपुर स्थित अचैचा गांव के एक किसान बेटे कपिल कुमार ने हवाई जहाज बनाया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। वायरलेस तकनीक पर चलने वाला यह हवाई जहाज को बनाने में करीब 15 हजार रुपये की लागत आई है।

कपिल जिले के ही नेशनल इंटर कॉलेज में 11वीं कक्षा का छात्र है। उसने अपनी मेहनत, लगन और तकनीकी रुचि से यह मॉडल तैयार किया है। किसान इंदल के बेटे कपिल की इस उपलब्धि ने पूरे क्षेत्र में खूब सुर्खियां बटोरीं।

हवाई जहाज देखकर कपिल को हुई उत्सुकता

कपिल को बचपन से ही हवाई जहाजों और आसमान में उड़ने वाली पतंगों को देखकर बहुत उत्सुकता होती थी। हमेशा उसके मन में यही सवाल रहता था कि हवा में हवाई जहाज कैसे टिक जाता है, उसे कैसे नियंत्रित किया जाता है।

Barabanki Student Kapil Kumar Airplane Model
बाराबंकी में छात्र कपिल कुमार बनाया हवाई जहाजसोर्स- सोशल मीडिया

कपिल की इसी जिज्ञासा ने उसे कुछ नया करने के लिए प्रेरित किया। पढ़ाई के दौरान ही कपिल ने हवाई जहाज के सिद्धांत, उनके काम करने की तकनीक को समझना शुरू किया और अपने पास उपलब्ध संसाधन से ही वह मॉडल तैयार करने में जुट गया।

15 हजार में बनाया हवाई जहाज

मीडिया को जहाज के बारे में जानकारी करते हुए कपिल ने बताया कि यह मॉडल बनाने में करीब 15 हजार रुपये लागत आई है। उसने बताया कि जहाज को वायरलेस तकनीक से एक जगह से कंट्रोल किया जा सकता है।

Barabanki Student Kapil Kumar Airplane Model
बाराबंकी में छात्र कपिल कुमार बनाया हवाई जहाजसोर्स- सोशल मीडिया

कपिल ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य यह समझना है कि हवाई जहाज किस वैज्ञानिक सिद्धांत पर काम करता है और वह कैसे नियंत्रित होता है। कपिल के अनुसार, यह मॉडल बनाने के दौरान उन्हें कई चुनौतियों का सामना भी करना पड़ा, लेकिन हर असफल प्रयास में कुछ नया सीखने को मिला और आखिर में वे अपने प्रयास में सफल हो गए।

Barabanki Student Kapil Kumar Airplane Model
UP Election 2027: BJP का CM चेहरा कौन? पंकज चौधरी ने दिए संकेत, चुनावी रणनीति का किया खुलासा

किसान परिवार से है कपिल

कपिल एक साधारण परिवार से तालुक रखते हैं। आर्थिक रूप से उनका परिवार बहुत ही सामान्य है। कपिल के पिता इंदल खेती करके परिवार चलाते हैं। कपिल के घर में उनकी मां और चार बहनें भी हैं। परिवार के मुताबिक, सीमित संसाधनों के बावजूद कपिल के मन में हमेशा कुछ बड़ा करने की चाहत रहती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com