नृपेंद्र मिश्रा और अयोध्या राम मंदिर (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
अयोध्या

Ayodhya Ram Mandir: 'भक्तों का भरोसा टूटना दुख की बात', राम मंदिर चोरी मामले में बोले नृपेंद्र मिश्रा

Nripendra Mishra On Ayodhya Dispute: राम मंदिर दान चोरी मामले पर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है। बोले- एसआईटी रिपोर्ट आने तक इंतजार करेंगे।

अमन मौर्या

Ram Mandir Donation Theft Case: अयोध्या में राम मंदिर में कथित दान चोरी मामले पर राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने मीडिया से बातचीत की है। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के विश्वास को बनाए रखना प्रबंधन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। यदि मंदिर से जुड़ा कोई विवाद होता है तो यह उन सभी लोगों को दुख होता है, जो वर्षों से इससे जुड़े रहे हैं।

आगे उन्होंने बताया कि राम मंदिर अब अयोध्या या प्रदेश का नहीं, बल्कि यह सनातन धर्म का अंतरराष्ट्रीय प्रतीक बन चुका है। इसलिए यहां की व्यवस्थाएं भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की होनी चाहिए।

SIT कर रही अपना काम: नृपेंद्र मिश्रा

नृपेंद्र मिश्रा ने मीडिया से बताया कि 71 एकड़ परिसर में फैले मंदिर में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु आते हैं। उनकी सुरक्षा व्यवस्था और सुविधाओं को संभालना कोई छोटा काम नहीं है। यह काम एक छोटे जिले को संभालने जैसा बड़ा दायित्व है। कथित दान चोरी मामले की जांच पर उन्होंने बताया कि एसआईटी गठित हो गई है। वह अपनी जांच कर रही है। ऐसे में मैं किसी भी प्रकार का सुझाव देकर एजेंसी की जांच प्रक्रिया को प्रभावित नहीं करना चाहता।

अखिलेश का सरकार से सवाल

राम मंदिर में कथित दान चोरी पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट पर सरकार से सवाल भी पूछे।

  • ट्रस्टी कहना क्या चाहते हैं किसी को समझ नहीं आ रहा है।
  • ⁠हेराफेरी में संलिप्त लोगों को हिरासत में लेने की खबरें अखबारों, टीवी चैनलों, मीडिया पोर्टल और यूट्यूबर द्वारा प्रसारित की जा रही हैं।
  • ⁠पहले पुलिस कुछ नहीं कहती लेकिन बाद में न जाने किसके दबाव में खंडन करती है।
  • जनता के आक्रोश को देखकर ⁠पूरे देश के भाजपाइयों की घिग्घी बंध गई है।
  • भाजपा के संगी-साथी इस मसले की आपराधिक गतिविधि से पल्ला छुड़ाने के लिए सदैव की तरह भूमिगत हो गये हैं।
  • लखनऊ की सरकार ने अपने मुंह पर ताला लगा लिया है।
  • दिल्ली की सरकार का ड्रोन और दूरबीन पता नहीं कहां हैं।

क्या है पूरा मामला?

राम मंदिर में कथित दान चोरी मामले में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया था। इसके बाद कथित दान चोरी का देशभर में लोगों ने खूब आलोचना की और निष्पक्ष जांच की मांग की।

अमेरिका को मिला भारत और चीन पर 100% टैरिफ लगाने का अधिकार, ट्रंप ने बिल पर दस्तखत कर दी मंजूरी

भारतीय सेना ने देश में ही क्यों चलाया था सैन्य अभियान? आजादी से जुड़े हैं तार, क्या है ऑपरेशन पोलो की कहानी

Sunita Williams भारत की वो बेटी जिसने दो बार मनाया अतंरिक्ष में जन्मदिन, प्रेरणा से भरी है कहानी

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू