अनिरुद्धाचार्य का अखिलेश यादव पर पलटवार, फोटो: सोशल मीडिया 
उत्तर प्रदेश

'हमारा और आपका रास्ता अलग है...', अनिरुद्धाचार्य का अखिलेश यादव पर पलटवार

अखिलेश यादव और कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो पर एक बार फिर अनिरुद्धाचार्य ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राजा प्रजा से द्वेष रखेगा तो देश सेवा कैसे करेगा।

प्रतीक पाण्डेय

वायरल हो रहे इस वीडियो में सपा प्रमुख ने अनिरुद्धाचार्य से कहा था कि दोनों के रास्ते अलग-अलग हैं। अब इसको लेकर अनिरुद्धाचार्य ने अखिलेश पर तंज किया है। कथावाचकने कहा है कि राजा अगर प्रजा के प्रति द्वेष रखेगा तो देश की सेवा कैसे कर पाएगा। अनिरुद्धाचार्य ने व्यंग कसते हुए कहा, "सोचिए वो नेता पूर्व सीएम रह चुके हैं। मुझसे कहते हैं कि आपका रास्ता अलग, मेरा रास्ता अलग, क्योंकि मैंने उनके पूछे प्रश्न का उत्तर उनके मन के मुताबिक नहीं दिया। जब राजाओं के अंदर इस तरह का द्वेष है। तो इन राजाओं से इस देश की कैसी सेवा करेंगे। इनके भीतर तो प्रजा के प्रति नफरत है।”

पहली बार PDA रथ से निकलेंगे अखिलेश यादव, 24 सितंबर को रायबरेली में MLA राहुल लोधी के घर लेंगे चाय की चुस्की

क्यों की गई थी रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना, IB को करनी पड़ी थी सिफारिश, जानिए पूरा इतिहास

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज