आरोपी युवक (सोर्स- फोटो नवभारत)
उत्तर प्रदेश

महिला से अश्लील इशारे करने पर अलीगढ़ में हंगामा, भीड़ ने की युवक को पिटाई, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

Aligarh Crime News: अलीगढ़ के रोरावर क्षेत्र में एक महिला ने युवक पर अश्लील इशारे करने का आरोप लगाया। जिसके बाद बाद भीड़ ने युवक की पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

प्रदीप कुमार रावत, स्निग्धा श्रीवास्तव

Aligarh Woman Harassment Case: थाना रोरावर क्षेत्र के जलालपुर चौकी इलाके में शुक्रवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक महिला ने एक युवक पर उसे देखकर अश्लील इशारे करने का आरोप लगाया। महिला के विरोध और हंगामे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकजुट हो गए। देखते ही देखते मामला विवाद में बदल गया और भीड़ ने युवक की जमकर धुनाई कर दी।

बताया जा रहा है कि महिला ने आरोप लगाया कि युवक काफी देर से उसे देखकर अश्लील इशारे और हरकतें कर रहा था। इस पर महिला ने विरोध जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

भीड़ ने आरोपी युवक के साथ की मारपीट

भीड़ ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान कुछ लोगों ने युवक को कथित तौर पर मुर्गा भी बनाया। मुर्गा बनने के बाद वीडियो में आरोपी युवक माफी मांगते हुए दिखाई दे रहा है इसके साथ ही भविष्य किसी अन्य महिला से इस तरह की हरकत न करने का वादा कर रहा है।

युवक को स्थानीय पुलिस मौके ने हिरासत में ले लिया

मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम पहले आमिर बताया, जबकि बाद में उसकी पहचान हनीफ खान के रूप में होने की बात सामने आई है। आरोपी हनीफ थाना रोरावर क्षेत्र के जलालपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।

पुलिस ने महिला की ओर से तहरीर प्राप्त कर ली है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Explainer: पश्चिमी यूपी में टूटेगा चौधरी परिवार का समीकरण? 26% मुस्लिम वोटर अहम, स्वाभिमान रैली के क्या मायने

Delhi CJP Protest LIVE: स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP के थाने पहुंचते ही एक्शन

Teachers' Day 2026: क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन की 8 खास बातें

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर से दबोचा, SC-ST एक्ट के तहत दर्ज है FIR

घूम-घूम कर जहर उगलने वाले स्वतंत्र भारद्वाज पर जिन धाराओं में FIR, उनमें कितनी सजा का है प्रावधान? Explained