स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर से दबोचा, SC-ST एक्ट के तहत दर्ज है FIR

Swatantra Bhardwaj Case: स्वतंत्र भारद्वाज पर दिल्ली के जंतर मंतर में NEET के खिलाफम प्रोटेस्ट के दौरान निशु आजाद के पिता संजय से मारपीट करने का आरोप है।
swatantra BhardwaJ
स्वतंत्र भारद्वाज (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Swatantra Bhardwaj Detained: स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर से दबोच लिया है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें दोपहर से ही बुलंदशहर में डेरा डाले हुए थीं। स्वतंत्र भारद्वाज पर दिल्ली के जंतर मंतर में NEET के खिलाफम प्रोटेस्ट के दौरान निशु आजाद के पिता संजय से मारपीट करने का आरोप है।

इसको लेकर स्वतंत्र भारद्वाज ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में खुद ही दावा किया था कि मैंने एक लड़की के पिता का सिर फोड़ डाला था। उसके इस तरह अपराध को स्वीकार करने के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया था और इसके बाद निशु आजाद ने चंद्रशेखर आजाद और सीजेपी के कई लोगों के साथ मिलकर संसद मार्ग थाने में जाकर शिकायत दी थी। पुलिस ने इस दौरान 72 घंटे के अंदर स्वतंत्र को गिरफ्तार करने की बात कही थी।

खबर अपडेट की जा रही है...

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com