अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (सोर्स: सोशल मीडिया)
उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ AMU छात्रसंघ चुनाव में दीवारों पर प्रचार पड़ा भारी, उम्मीदवारों की उम्मीदवारी हो सकती है रद्द

Aligarh AMU News: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में छात्रसंघ एवं कोर्ट चुनाव 2026-27 को लेकर दीवारों, भवनों और सार्वजनिक संपत्तियों पर चुनावी नारे, नाम या चुनाव चिह्न लिखने पर प्रतिबंध लगाया।

प्रदीप कुमार रावत, नमिता प्रजापति

Highlights:

  • एएमयू छात्रसंघ चुनाव को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी

  • नियम तोड़ने वाले उम्मीदवारों की उम्मीदवारी हो सकती है रद्द

  • विश्वविद्यालय की संपत्तियों की स्वच्छता और गरिमा बनाए रखने की हिदायत

AMU Students Union Elections: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में छात्रसंघ एवं कोर्ट चुनाव 2026-27 को लेकर चुनावी प्रचार के दौरान विश्वविद्यालय की संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। चुनाव प्रचार के नाम पर दीवारों, भवनों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अनधिकृत लेखन करने वाले उम्मीदवारों की उम्मीदवारी भी रद्द की जा सकती है।

इस संबंध में मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. जावेद तालिब ने अतिरिक्त अत्यावश्यक सूचना जारी कर सभी प्रत्याशियों को चुनावी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

दीवारों पर चुनावी प्रचार पूरी तरह प्रतिबंधित

जारी आदेश के मुताबिक, विश्वविद्यालय की दीवारों, भवनों, सड़कों और अन्य संपत्तियों पर स्प्रे पेंट, पेंट, मार्कर या स्याही के माध्यम से नाम, नारे, चुनाव चिह्न अथवा प्रचार संदेश लिखना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। चुनाव प्रचार के दौरान विश्वविद्यालय की संपत्तियों को गंदा करने या उन्हें नुकसान पहुंचाने की किसी भी गतिविधि को गंभीरता से लिया जाएगा।

एएमयू छात्रसंघ चुनाव को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी

उम्मीदवारों पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

मुख्य चुनाव अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि विश्वविद्यालय की संपत्तियों पर अनधिकृत लेखन या भित्तिचित्र बनाने में प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से शामिल पाए जाने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द करने तक का निर्णय लिया जा सकता है।

एएमयू छात्रसंघ चुनाव को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी

अनधिकृत लेखन तत्काल साफ कराने के निर्देश

चुनाव अधिकारी ने सभी उम्मीदवारों को यह भी निर्देश दिया है कि उनके नाम से विश्वविद्यालय परिसर में पहले से मौजूद अनधिकृत लेखन और भित्तिचित्रों को तत्काल साफ कराया जाए। इसके साथ ही प्रत्याशियों को चुनाव प्रक्रिया के दौरान विश्वविद्यालय की संपत्तियों की स्वच्छता और गरिमा बनाए रखने की हिदायत दी गई है।

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) प्रशासन के इस सख्त रुख से स्पष्ट है कि छात्रसंघ एवं कोर्ट चुनाव में प्रचार के नाम पर सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने की अनुमति नहीं होगी। सभी प्रत्याशियों को निर्धारित नियमों के दायरे में रहकर ही चुनाव प्रचार करना होगा।

पंजाब में AAP को झटका! हरमीत पठानमाजरा और चेतन जौरामाजरा ने छोड़ी पार्टी, दोनों का टिकट कटना था तय

श्रीलंकाई नौसेना ने रामेश्वरम के 7 मछुआरों को गिरफ्तार किया, मछुआरा संघ ने केंद्र सरकार से दखल की मांग की

कांग्रेस और उनके बगलगच्चों की लड़ाई भाजपा से नहीं संविधान से है... लोकतंत्र बचाओ रैली में बोले CM फडणवीस

Delhi Rally Live: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली, ओपन जीप में आगे बढ़े राहुल-अखिलेश-ममता और अभिषेक

नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिला ग्रीन सिग्नल! सिर्फ साढ़े तीन घंटे में वाराणसी से दिल्ली की यात्रा