अखिलेश यादव (सोर्स- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार बनी तो महिलाओं को देंगे 40 हजार...अखिलेश ने किया बड़ा ऐलान, नया दांव जितवाएगा 2027 चुनाव?

UP Politics: अखिलेश यादव ने साल 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अगर 2027 में उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी तो वे महिलाओं को 40000 रुपये देंगे।

अभिषेक सिंह

SP Chief Akhilesh Yadav: सपा मुखिया अखिलेश यादव ने साल 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अगर 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो वे राज्य की महिलाओं को 40 हजार रुपये देंगे।

एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में बोलते हुए अखिलेश यादव ने बिहार चुनाव में महागठबंधन की हार पर बातचीत करते हुए ये ऐलान किया। पिछले चुनावों का ज़िक्र करते हुए उन्होंने महिलाओं को 40,000 रुपये देने की पूरी कहानी बताई। उन्होंने डिटेल में बताया कि इस पैसे का इंतज़ाम कैसे होगा।

अखिलेश ने किया बिहार चुनाव का जिक्र

अखिलेश यादव ने पूछा कि बिहार चुनाव में बदलाव क्यों हुआ। उन्होंने सुना कि महिलाओं को 10,000 रुपये दिए जाने की बात कही गई थी। उन्होंने कहा कि 10,000 रुपये बहुत बड़ी रकम होती है। अब कई माताएं और बहनें उस 10,000 रुपये का इंतज़ार कर रही हैं।

'हमने की समाजवादी पेंशन की शुरुआत'

अखिलेश ने कहा कि अब हमने भी इसकी तैयारी कर ली है। मुझे याद है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने समाजवादी पेंशन के ज़रिए महिलाओं को 500 रुपये देना शुरू किया था। उसके बाद के चुनावों में हम महिलाओं को 1,000 रुपये देने वाले थे। जब लोकसभा चुनाव आए तो हम 2,500 रुपये देने वाले थे।

अखिलेश ने बताया 40000 का गुणा-गणित

उन्होंने कहा कि हम पिछला चुनाव जीते और अब अगला चुनाव 2027 में आ रहा है। इसलिए हमने बीजेपी से सीखा है और हिसाब-किताब किया है। अगर हमारी माताएं और बहनें जो उत्तर प्रदेश में थीं...500-500 करके जो पैसा उन्होंने खोया, अगर हिसाब लगाया जाए तो 3,000 रुपये होते हैं।

अखिलेश ने कहा कि हर 12 महीने में 3,000 रुपये दिए जाने हैं, जिससे कुल 36,000 रुपये हो जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि चूंकि महिलाओं को इतने सालों से पैसे नहीं मिले, इसलिए हम 4,000 ब्याज भी जोड़ रहे हैं। इसके साथ ही हम गरीब माताओं और बहनों को हर साल 40,000 रुपये देने का फैसला करेंगे।

भाजपा से पूछ लिया बड़ा सवाल?

इस घोषणा के बाद अखिलेश ने कहा कि अगर 10,000 रुपये से सरकार बनती है तो हम 40,000 रुपये देने जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम बीजेपी से पूछना चाहते हैं कि आपने लाखों रुपये देने का वादा किया था, वो पैसा कहां है? अखिलेश ने 40,000 रुपये देने के ऐलान पर कहा कि अगर देश के सभी उद्योगपतियों पर कर्ज़ है तो हम उनसे उधार लेकर गरीब माताओं-बहनों को देंगे।

कन्नौज से सपा सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि अगर दुनिया से पैसा लेकर कोई देश का बड़ा उद्योगपति बन सकता है तो समाजवादी सरकार में अपनी माताओं-बहनों की मदद के लिए वही तरीका अपनाएगा जो बड़े उद्योगपति आगे बढ़ने के लिए अपना रहे हैं।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें