यूट्यूबर भोला गुर्जर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
आगरा

महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से विवादों में घिरे यूट्यूबर बाबू गप्पी, महिला आयोग का नोटिस मिलते ही मांगी माफी

YouTuber Controversy Remarks On Women: आगरा के यूट्यूबर बाबू गप्पी महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी वाले वीडियो को लेकर विवादों में घिर गए। महिला आयोग के नोटिस के बाद उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Bhola Gurjar YouTuber Controversy Remarks On Women: सोशल मीडिया पर अपने हास्य वीडियो के लिए चर्चित यूट्यूबर भोला गुर्जर उर्फ बाबू गप्पी एक विवादित वीडियो को लेकर मुश्किलों में घिर गए हैं। महिलाओं पर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद लोगों ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग शुरू कर दी।

महिला आयोग यूट्यूबर को जारी किया नोटिस

मामले ने तूल पकड़ते ही उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने तत्काल संज्ञान लिया और यूट्यूबर को नोटिस जारी किया। आयोग की सख्ती के बाद बाबू गप्पी ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए विवादित वीडियो अपने यूट्यूब चैनल 'घपड़ सपड़' से हटा दिया।

सोशल मीडिया पर हुई तीखी आलोचना

जानकारी के अनुसार, रामबाग निवासी बाबू गप्पी ने अपने चैनल पर एक कॉमेडी वीडियो अपलोड किया था। वीडियो में वह डॉक्टर के किरदार में नजर आते हैं और कथित रूप से महिलाओं को लेकर अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी करते दिखाई देते हैं। वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसकी तीखी आलोचना शुरू हो गई।

महिलाएं किसी भी परिस्थिति में मजाक का विषय नहीं हो सकतीं

महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने कहा कि "महिलाएं किसी भी परिस्थिति में मजाक का विषय नहीं हो सकतीं। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर महिलाओं की गरिमा से खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा।" उन्होंने बताया कि आयोग ने मामले का संज्ञान लेते हुए वीडियो हटवाया और संबंधित यूट्यूबर को नोटिस जारी किया।

यूट्यूबर भोला गुर्जर मांगी माफी

वहीं, बाबू गप्पी ने सफाई देते हुए कहा कि उनका उद्देश्य किसी महिला का अपमान करना नहीं था। उनके अनुसार वीडियो केवल व्यंग्य और मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया था, लेकिन यदि इससे किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह हाथ जोड़कर क्षमा मांगते हैं।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएटर्स की जिम्मेदारी और अभिव्यक्ति की मर्यादा को लेकर नई बहस छिड़ गई है।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 1937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी