सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती (सोर्स: सोशल मीडिया)
आगरा

1100 दीपों से जगमगाया सरदार पटेल का प्रतिमा स्थल, ‘सबसे ऊँचे सरदार’ थीम पर मनाई 151वीं जयंती

Sardar Vallabhbhai Patel Agra: ‘सबसे ऊँचे सरदार’ थीम का उद्देश्य भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व, राष्ट्रसेवा और राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रति उनके समर्पण को जन-जन तक पहुंचाना है।

प्रदीप कुमार रावत, नमिता प्रजापति

Highlights:

  • सरदार पटेल के विचारों और राष्ट्रनिर्माण में योगदान अतुलनीय

  • माल्यार्पण कर लौह पुरुष को दी श्रद्धांजलि

  • भाजपा ओबीसी मोर्चा महानगर और जिला इकाई का संयुक्त आयोजन

Sardar Patel Birth Anniversary: लौह पुरुष और भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा आगरा महानगर एवं जिला इकाई की ओर से संयुक्त रूप से भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कोठी मीना बाजार स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा स्थल पर ‘सबसे ऊँचे सरदार’ थीम के तहत आयोजित कार्यक्रम में 1100 दीपक प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके राष्ट्रनिर्माण में दिए गए योगदान को याद किया गया।

सरदार पटेल जयंती की पूर्व संध्या पर हुए कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा के महानगर अध्यक्ष बंटी बघेल ने कहा कि ‘सबसे ऊँचे सरदार’ थीम का उद्देश्य सरदार पटेल के व्यक्तित्व, राष्ट्रसेवा और राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रति उनके समर्पण को जन-जन तक पहुंचाना है। देश की रियासतों के एकीकरण में उनकी ऐतिहासिक भूमिका भारत के इतिहास में सदैव याद रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को सरदार वल्लभभाई पटेल के विचारों और राष्ट्रनिर्माण में उनके अतुलनीय योगदान से परिचित कराना जरूरी है, ताकि युवा उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभा सकें।

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती

भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश राजपूत ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन दृढ़ इच्छाशक्ति, साहस और राष्ट्रहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता की प्रेरणा देता है। स्वतंत्रता के बाद देश की रियासतों का एकीकरण कर उन्होंने भारत को एक मजबूत और एकजुट राष्ट्र बनाने में ऐतिहासिक योगदान दिया। उनके आदर्श और राष्ट्रसेवा का भाव सदैव देशवासियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष बंटी बघेल, जिला अध्यक्ष मुकेश राजपूत सहित महानगर एवं जिला इकाई के विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।

पंचकूला के स्कूल में खौफनाक घटना, KG की बच्ची को बेरहमी से पीटा; बेहोश होने पर भी नहीं रुका हमला, VIDEO

Punjab Election 2027: AAP की पहली लिस्ट जारी, 40 उम्मीदवारों के नाम घोषित; भगवंत मान धूरी से लड़ेंगे चुनाव

दिवाली के पीक सीजन में व्यापारियों का फूटा गुस्सा; अब दिल्ली चलो मार्च में जुटेंगे अखिलेश और ममता भी

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली पर सस्पेंस, CTI ने अखिलेश-ममता-उद्धव समेत नेताओं से की तारीख बदलने की मांग

सरदार पटेल ने 1,218 दिन में कैसे किया असंभव काम? राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले अमित शाह, दिलाई शपथ