स्‍कूल में बंद बच्‍चे व गेट पर बंधा कुत्ता  (सोर्स- सोशल मीड‍िया)
आगरा

3 बच्‍चों को कमरे में कैद किया, गेट पर बैठाया कुत्ता…अलीगढ़ में फीस के लिए स्कूल ने पार की हद, देखें वीडि‍यो

Aligarh School Viral Video: अलीगढ़ में फीस बकाया होने पर तीन मासूम बच्चों को कमरे में बंद कर दिया गया। गेट पर कुत्ता बैठा दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया।

प्रदीप कुमार रावत, रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • फीस बकाया होने पर तीन मासूम बच्चों को स्कूल के कमरे में बंद किया

  • संचालक ने छुट्टी होने के बाद भी घर नहीं जाने दिया, बाहर कुत्ता बैठाया

  • परि‍वार ने पुल‍िस को दी श‍िकायत, बाद में लिखित समझौता हुआ

Aligarh School Fees Controversy: अलीगढ़ में फीस बकाया होने पर तीन मासूम बच्चों को कथित तौर पर स्कूल के कमरे में बंद कर दिया गया। इतना ही नहीं, कमरे के बाहर गेट पर कुत्ता बैठा दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया।

पूरा मामला टप्पल क्षेत्र के जटारी स्थित एमडी जनता पब्लिक स्कूल का है। आरोप है कि करीब छह महीने की फीस बकाया होने के कारण स्कूल प्रबंधन ने नर्सरी और यूकेजी में पढ़ने वाले तीन बच्चों को छुट्टी होने के बाद भी घर नहीं जाने दिया। उन्हें स्कूल की ऊपरी मंजिल पर बने एक कमरे में रोककर बाहर से गेट बंद कर दिया गया।

हैरानी की बात यह है कि कमरे के बाहर कुत्ता भी बैठा हुआ था। जिन बच्चों की उम्र अभी ठीक से दुनिया को समझने की भी नहीं हुई है, उन्हें फीस के विवाद में इस तरह रोकने की घटना ने स्कूल प्रबंधन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

छुट्टी के बाद भी बच्‍चे घर नहीं पहुंचे

हेतलपुर निवासी भूपेंद्र और बंटी के तीन बच्चे एमडी जनता पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं। गुरुवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद भी जब बच्चे घर नहीं पहुंचे तो परिजन परेशान हो गए। उन्होंने बच्चों की तलाश शुरू की और स्कूल पहुंच गए। वहां स्कूल की ऊपरी मंजिल पर बने एक कमरे में तीनों बच्चे डरे-सहमे बैठे मिले।

कमरे का गेट बाहर से बंद था और बाहर कुत्ता बैठा हुआ था। यह देखकर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। इसी दौरान घटना का वीडियो भी बनाया गया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

फीस का दबाव बनाने के लिए बच्चों को रोकने का आरोप

परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने बकाया फीस जमा कराने का दबाव बनाने के लिए मासूम बच्चों को कमरे में बंद किया। वहीं स्कूल के प्रधानाचार्य सौरभ चौधरी का कहना है कि फीस जमा कराने के लिए अभिभावकों को कई बार फोन और मैसेज किए गए थे, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला। हालांकि, बच्चों को कमरे में बंद करने और गेट के बाहर कुत्ता बैठाने के आरोपों पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

पुलिस चौकी पहुंचा मामला, लिखित समझौते के बाद हुआ शांत

घटना के बाद मामला जटारी पुलिस चौकी तक पहुंच गया। परिजनों की ओर से तहरीर दी गई। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार के मुताबिक, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। बाद में दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता हो गया।

वायरल वीड‍ियो ने सबसे बड़ा सवाल शिक्षा विभाग की भूमिका को लेकर खड़ा कर द‍िया है। उत्तर प्रदेश में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों को निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार प्राप्त है। वहीं फीस विवाद के नाम पर किसी बच्चे को अपमानित करना, मानसिक रूप से प्रताड़ित करना या उसकी पढ़ाई बाधित करना गंभीर विषय है। फिलहाल इस मामले में बेसिक शिक्षा विभाग के किसी अधिकारी का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

ममता की याचिका पर बंगाल में नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति रद्द, कलकत्ता हाईकोर्ट ने स्पीकर को दिया 10 दिन का समय

Delimitation Bill LIVE: परिसीमन बिल को कैबिनेट की मंजूरी, 30 नवंबर से संसद का विशेष सत्र; क्या है नंबर गेम?

INDIA ब्लॉक की बैठक में शामिल नहीं होंगी सुप्रिया सुले, डिलिमिटेशन बिल पर विपक्ष में रार!

कैबिनेट बैठक के बाद परिसीमन संशोधन विधेयक को मिली मंजूरी, 50 फीसदी सीट बढ़ाने का प्रस्ताव भी मंजूर

क्या माता-पिता बेटे को संपत्ति से बेदखल कर सकते हैं? दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला