UP Police Misbehavior With Woman: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काफिले के गुजरने के दौरान वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था के चलते आम जनता के लिए रास्ता रोक दिया गया। इसी बीच एक महिला, जो खुद की दवा लेने निकली थी और जिसका छोटा बच्चा घर पर उसका इंतजार कर रहा था, ने पुलिसकर्मियों से अपनी मजबूरी साझा कर जाने देने की गुहार लगाई।
हालांकि, महिला की परेशानी समझने के बजाय मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसके साथ बेहद अभद्र व्यवहार किया और कथित तौर पर गाली-गलौज भी की। पुलिसकर्मियों ने महिला को चुप रहने की हिदायत देते हुए कहा कि "मुख्यमंत्री से बढ़कर हो तुम, कम बोलोगी तो टॉनिक की तरह फायदा करेगा"। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल ने भी इसे लेकर सरकार और प्रशासन की कार्यशैली पर तीखे सवाल उठाए हैं। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या वीआईपी मूवमेंट के नाम पर किसी मरीज या जरूरतमंद नागरिक को अपनी परेशानी बताने का भी अधिकार नहीं है