क्या माता-पिता बेटे को संपत्ति से बेदखल कर सकते हैं? दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

Delhi High Court Eviction Order: क्या बुजुर्ग माता-पिता बिना उत्पीड़न साबित किए बच्चों को अपनी संपत्ति से बेदखल कर सकते हैं? हाईकोर्ट ने 85 वर्षीय बुजुर्ग के मामले में अहम फैसला सुनाते हुए क्या कहा?
Senior Citizens Property Protection Law
माता-पिता द्वारा बेटे को घर से बाहर निकालने का प्रतीकात्मक फोटो।सोर्स: AI
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • दिल्ली हाईकोर्ट ने 85 वर्षीय बुजुर्ग के पक्ष में अहम फैसला सुनाया।

  • बेटे और बहू को चार सप्ताह में दक्षिण दिल्ली का मकान खाली करना होगा।

  • कोर्ट ने कहा, संपत्ति से बेदखली के लिए उत्पीड़न साबित करना अनिवार्य नहीं।

Delhi High Court Parents Property Rights: दिल्ली हाईकोर्ट ने बुजुर्ग माता-पिता के संपत्ति संबंधी अधिकारों को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि अगर कोई बुजुर्ग अपने बच्चों को अपनी खुद की संपत्ति से बाहर करना चाहता है, तो उसे हर हाल में यह साबित करने की जरूरत नहीं है कि बच्चे उसके साथ मारपीट, दुर्व्यवहार या उत्पीड़न कर रहे हैं।

माता-पिता को अपनी संपत्ति में सम्मान और शांति से रहने का अधिकार है। जस्टिस अमित महाजन की पीठ ने 85 वर्षीय एक बुजुर्ग की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की। कोर्ट ने उनके बेटे और बहू को चार सप्ताह के भीतर मकान खाली करने का आदेश दिया है।

Senior Citizens Property Protection Law
Weather Alert: 27-28-29-30 नवंबर को भारी बारिश का हाई अलर्ट, 7 राज्यों में छाएगा घना कोहरा

85 वर्षीय बुजुर्ग ने बेटे-बहू से मांगा था घर खाली कराने का आदेश

यह मामला दक्षिण दिल्ली के मस्जिद मोठ इलाके का है। यहां रहने वाले 85 वर्षीय सुभाष चंदर मल्होत्रा ने अपने बड़े बेटे रमन मल्होत्रा और बहू को मकान से बाहर निकालने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था। बुजुर्ग का आरोप था कि बार-बार कहने के बावजूद बेटा और बहू उनका मकान खाली नहीं कर रहे थे।

समय के साथ उनके व्यवहार में भी बदलाव आया और पारिवारिक रिश्ते खराब होते चले गए। उन्होंने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम, 2007 के तहत संबंधित अधिकारियों से मदद मांगी थी। हालांकि, जिला मजिस्ट्रेट ने उत्पीड़न के आरोप साबित नहीं होने का हवाला देते हुए उनकी मांग खारिज कर दी थी। इसके बाद डिविजनल कमिश्नर ने भी इस फैसले को बरकरार रखा।

Senior Citizens Property Protection Law
रिंकू सिंह की दुल्हनिया प्रिया सरोज शादी में किस दुकान का गहना पहनेंगी?

घर में होने वाले उत्पीड़न के सबूत जुटाना मुश्किल: हाईकोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने निचले अधिकारियों के फैसलों को रद्द करते हुए कहा कि बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार अक्सर घर की चारदीवारी के भीतर होता है। ऐसे मामलों में स्वतंत्र गवाह या ठोस सबूत जुटाना मुश्किल हो सकता है। इसलिए केवल उत्पीड़न साबित नहीं कर पाने के आधार पर बुजुर्ग को उसकी संपत्ति से जुड़े अधिकारों से वंचित नहीं किया जा सकता।

अदालत ने कहा कि किसी वरिष्ठ नागरिक को उसकी इच्छा के विरुद्ध अपने ही घर में बच्चों के साथ रहने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। 85 साल की उम्र में याचिकाकर्ता को अपने मकान में शांति और सम्मान के साथ जीवन बिताने का अधिकार है।

Senior Citizens Property Protection Law
सेना के जवानों ने शहीद साथी की बेटी को दुल्हन बनाकर दी विदाई, देखें भावुक कर देने वाला वीडियो

बेटे-बहू को चार सप्ताह में मकान खाली करने का आदेश

कोर्ट ने साफ किया कि वरिष्ठ नागरिक को अपने बच्चों को खुद की कमाई से बनाई गई संपत्ति से बेदखल कराने के लिए हर बार दुर्व्यवहार साबित करना जरूरी नहीं है। यह दिखाना पर्याप्त है कि उसे शांतिपूर्ण और सम्मानजनक जीवन जीने के लिए अपनी संपत्ति की सुरक्षा की जरूरत है।

इसी आधार पर हाईकोर्ट ने बेटे और बहू को चार सप्ताह के भीतर मकान खाली करने का निर्देश दिया। साथ ही संबंधित थाना प्रभारी को आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के लिए जरूरत पड़ने पर पुलिस सहायता उपलब्ध कराने को कहा।

Senior Citizens Property Protection Law
दुनिया में किस देश के लोग इंसान का मांस खाते थे? जानें इसके पीछे का कारण