Leelaram Dosa Varanasi: उत्तर प्रदेश के वाराणसी के महमूरगंज स्थित प्रसिद्ध लीलाराम डोसा दुकान पर दो युवतियों के हंगामे और मारपीट का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, स्कूटी सवार दो लड़कियां डोसा खाने और वीडियो बनाने के लिए दुकान पर पहुंची थीं, जहां किसी बात पर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि युवतियों ने दुकान के भीतर घुसकर कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और जमकर तोड़फोड़ की।
दुकान संचालक ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने काउंटर तक पहुंचकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद पीड़ित दुकानदार ने भेलूपुर थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के जरिए मामले की जांच शुरू कर दी है।