INDIA ब्लॉक की बैठक में शामिल नहीं होंगी सुप्रिया सुले, डिलिमिटेशन बिल पर विपक्ष में रार!

Supriya Sule INDIA Bloc Meeting: संसद के विशेष सत्र से पहले परिसीमन विधेयक पर सुप्रिया सुले के रुख से INDIA ब्लॉक में चर्चा तेज। INDIA ब्लॉक की बैठक में शामिल नहीं होंगी सुप्रिया सुले।
Supriya Sule INDIA Bloc Meeting
सुप्रिया सुले(सोर्स: IANS)
Published on: 
Updated on: 

Latest News Update: संसद के विशेष सत्र से पहले परिसीमन विधेयक को लेकर विपक्षी INDIA ब्लॉक के भीतर मतभेद उभरते दिखाई दे रहे हैं। शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले के रुख ने राजनीतिक चर्चाओं को और तेज कर दिया है। जहां कांग्रेस परिसीमन को लेकर सरकार के प्रस्ताव का विरोध कर रही है, वहीं सुप्रिया सुले ने संकेत दिया है कि उनकी पार्टी विधेयक की वास्तविक प्रतियां देखने और उसकी शर्तों की समीक्षा करने के बाद ही अपना रुख तय करेगी। ऐसे में INDIA ब्लॉक की प्रस्तावित बैठक में उनकी अनुपस्थिति से विपक्षी एकजुटता और परिसीमन पर साझा रणनीति को लेकर नए सवाल खड़े हो रहे हैं।

खबर अपडेट हो रही है...