-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Viral »
- Uttar Pradesh School Headmistress Students Massage Viral Video Primary School Naya Bazar Investigation
स्कूल में हेडमिस्ट्रेस से बच्चों से मसाज करवाने का वीडियो वायरल, यूपी में मचा हंगामा
- Written By: हितेश तिवारी
Headmistress Massage Video : उत्तर प्रदेश के एक सरकारी प्राथमिक स्कूल की हेडमिस्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वह बच्चों से मसाज करवाती नजर आ रही हैं।

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Headmistress Massage Viral Video : उत्तर प्रदेश के एक प्राथमिक स्कूल से सामने आए वीडियो ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया पैदा कर दी है। वायरल क्लिप में एक सरकारी स्कूल की हेडमिस्ट्रेस बच्चों से मसाज करवाती दिखाई दे रही हैं, जिससे लोगों में नाराजगी फैल गई है।
बताया जा रहा है कि यह घटना जिला मुख्यालय स्थित बीआरसी कैंपस के भीतर चल रहे प्राइमरी स्कूल नया बाजार पार्ट-1 की है। वीडियो में हेडमिस्ट्रेस फर्श पर लेटी हुई नजर आती हैं और मोबाइल फोन इस्तेमाल करती रहती हैं, जबकि आसपास खड़ी छोटी छात्राएं उनके शरीर की मालिश करती दिखाई देती हैं।
स्कूल की बच्चियों शिक्षिका ने करवाया मसाज इस मोहतरमा पर कारवाई तो बनती है pic.twitter.com/NsDuwwLiOA — Mahendra Bahubali 🇮🇳 (@Bahubali_IND2) March 6, 2026
स्कूल में बच्चों से मसाज करवाती हेडमिस्ट्रेस
वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने इस व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि स्कूल बच्चों के सीखने और सुरक्षित माहौल के लिए होते हैं, ऐसे में इस तरह की हरकत बेहद चिंताजनक है।
खास बात यह भी है कि यह स्कूल उसी परिसर में स्थित है, जहां ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर (BEO) का दफ्तर भी मौजूद है। ऐसे में लोगों ने प्रशासनिक निगरानी पर भी सवाल खड़े किए हैं कि आखिर इतनी बड़ी घटना पर पहले ध्यान क्यों नहीं दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
भोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
ये खबर भी पढ़ें : 1 करोड़ कमाने वाला दूल्हा चाहिए! मैचमेकर ने सुनाई क्लाइंट की कहानी, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
हेडमिस्ट्रेस के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
मामले के सामने आने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि उन्हें शुरुआत में इस घटना की जानकारी नहीं थी। जैसे ही यह वीडियो की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत मामले की जांच के आदेश दे दिए। अधिकारियों के अनुसार पूरे मामले की विस्तृत जांच की जाएगी और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित हेडमिस्ट्रेस के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वहीं स्थानीय अभिभावकों और लोगों ने भी निष्पक्ष जांच की मांग की है और कहा है कि स्कूल बच्चों के सम्मान और सुरक्षा का स्थान होना चाहिए, इसलिए ऐसी घटनाओं को गंभीरता से लिया जाना जरूरी है।
Uttar pradesh school headmistress students massage viral video primary school naya bazar investigation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र FDA की बड़ी कार्रवाई: पुणे, कोल्हापुर, सांगली और सातारा में 21 होटलों-बेकरियों के लाइसेंस सस्पेंड
Jul 30, 2026 | 02:13 PMगोंदिया में जंगली सूअरों का आतंक, एक घंटे में 2 गांवों में हमला; 6 किसान घायल
Jul 30, 2026 | 02:09 PM30 हजार में भ्रूण लिंग जांच और गर्भपात! जबलपुर में ASP की रेड के बाद सील हुआ सोनोग्राफी सेंटर; आरोपी गिरफ्तार
Jul 30, 2026 | 02:07 PMPoK में जनरल डायर बना पाकिस्तान! अंधाधुंध फायरिंग, परिजनों को लाश तक नहीं सौंप रहे
Jul 30, 2026 | 02:06 PMऑनलाइन ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 37,200 लोगों का बैंकिंग डेटा और 967 फर्जी APK फाइल बरामद
Jul 30, 2026 | 02:04 PMडॉ. हेडगेवार का वो कथित खत क्या है, जिसे संजय सिंह को सदन में नहीं पढ़ने दिया गया? RSS पर उठे सवाल- VIDEO
Jul 30, 2026 | 01:57 PMPoK चुनाव में वोट चोरी पर बवाल, बिलावल भुट्टो का सत्ताधारी दल पर बड़ा हमला; कहा- 30 बूथों पर हुआ जबरन कब्जा
Jul 30, 2026 | 01:54 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PM
भोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PM
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM










