हंगामा करते परिजन (सोर्स- नवभारत लाइव)
आगरा

आगरा में महिला की मौत के बाद निजी अस्पताल के बाहर हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Agra Woman Death Case: आगरा के नामनेर स्थित एसआर अस्पताल में महिला की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और जांच शुरू की।

प्रदीप कुमार रावत, स्निग्धा श्रीवास्तव

Agra SR Hospital Medical Negligence: पुलिस कमिश्नरेट सिटी जोन के अंतर्गत थाना रकाबगंज क्षेत्र के नामनेर स्थित एसआर अस्पताल में गुरुवार को एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर सड़क पर बैठकर विरोध जताया। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और परिजनों को समझा-बुझाकर सड़क से हटाया। पुलिस ने मौके पर स्थिति को नियंत्रित करते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक मलपुरा निवासी पूजा को बुधवार को डिलीवरी के लिए नामनेर स्थित एसआर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार गुरुवार को उन्हें महिला की मौत की जानकारी मिली, जिसके बाद उनका आक्रोश बढ़ गया। परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सकों और प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते उचित उपचार किया जाता तो महिला की जान बचाई जा सकती थी।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया गंभीर थी महिला की हालत

वहीं, अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों की ओर से बताया गया कि महिला को बुधवार को ही गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। चिकित्सकों के अनुसार भर्ती के समय ही परिजनों को महिला की हालत बेहद गंभीर होने की जानकारी दे दी गई थी और उन्हें बताया गया था कि उसकी जान बचना मुश्किल है।

अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक महिला के पेट में बच्चे की पहले ही मौत हो चुकी थी और महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई थी। चिकित्सकों का कहना है कि इलाज के दौरान महिला की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।

मौत के बाद सड़क पर बैठ गए परिजन

महिला की मौत की जानकारी मिलने के बाद परिजन अस्पताल के बाहर एकत्र हो गए और उन्होंने इलाज में कथित लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कुछ समय के लिए अस्पताल के बाहर सड़क पर बैठने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस दौरान जाम की स्थिति बन गई। परिजनों, तीमारदारों की पुलिस के साथ भी झड़प देखने को मिली।

हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से बातचीत की। पुलिस ने समझा-बुझाकर उन्हें सड़क से हटाया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी।

फिलहाल आगरा पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इलाज के दौरान किसी स्तर पर लापरवाही हुई या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। मामला थाना नामनेर क्षेत्र स्थित एसआर अस्पताल से जुड़ा हुआ है।

पंच तत्व में विलीन हुए क्रांतिवीर, नाना पाटेकर का पैतृक गांव में संपन्न हुआ अंतिम संस्कार

मुक्के-लातों से किया हमला! कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच छलका पुलिसकर्मियों का दर्द, सुनाई पूरी आपबीती

भाजपा के नेता हैं मिथुन... पश्चिम बंगाल सरकार में कैबिनेट रैंक मिलने पर आनंद दुबे की प्रतिक्रिया

INDIA Bloc Protest: राजघाट पर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल बोले- मोदी-शाह, ज्ञानेश ने देश को हाइजैक किया

Starlink पर भारत सरकार से भिड़े एलन मस्क, पूछा- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं?