भूमि पूजन के दौरान विवाद (सोर्स: नवभारत लाइव)
आगरा

आगरा में भूमि पूजन के दौरान खूनी संघर्ष, ताबड़तोड़ फायरिंग में किसान को लगीं दो गोलियां

Agra Land Dispute Firing: बताया जा रहा कि 18 से 20 वाहनों में सवार होकर हथियारों के साथ लोग खेत पर पहुंचे थे। वहां पहुंचते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इसमें एक व्यक्ति को दो गोलियां लगी हैं।

प्रदीप कुमार रावत, नमिता प्रजापति

Highlights:

  • करीब 18 से 20 वाहनों में सवार होकर बड़ी संख्या में खेत पर पहुंचे हथियारबंद लोग

  • उनके पास थे पिस्टल और रिवॉल्वर जैसे खतरनाक हथियार, कई राउंड फायरिंग का आरोप

  • फायरिंग से पहले पिस्टल लोड करने का वीडियो वायरल होने के बाद घटना ने पकड़ा तूल

Agra Malpura Farmer Shot In Firing: आगरा पुलिस कमिश्नरेट वेस्ट जोन के अंतर्गत आने वाले मलपुरा थाना क्षेत्र में जमीन पर कब्जे को लेकर चल रहा विवाद उस समय खूनी संघर्ष में बदल गया, जब एक पक्ष खेत पर भूमि पूजन कर रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों के पहुंचने पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि देखते ही देखते असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। गोलीबारी में देवेंद्र सिंह को दो गोलियां लग गईं। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सक जांच के बाद ऑपरेशन की तैयारी में जुटे हैं। घटना के दौरान पिस्टल लोड करते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घायल पक्ष का आरोप है कि करीब 18 से 20 वाहनों में सवार होकर बड़ी संख्या में हथियारबंद लोग खेत पर पहुंचे थे। उनके पास पिस्टल और रिवॉल्वर जैसे हथियार थे। आरोप है कि इन लोगों ने जेसीबी से खेत की मेड़ खोदनी शुरू कर दी और फसल को उजाड़ दिया। करीब दो बीघा फसल नष्ट करने की बात भी सामने आई है। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और फायरिंग शुरू हो गई। घटना के दौरान कई राउंड गोलियां चलने का आरोप है।

बेटे ने बताई आंखों देखी घटना

घायल देवेंद्र सिंह के बेटे निखिल चाहर ने बताया कि वह भी घटनास्थल पर मौजूद था। हमलावरों ने फायरिंग की तो वह नीचे झुक गया, जिससे उसकी जान बच गई। उसके पिता को दो गोलियां लगी हैं। निखिल का आरोप है कि उनकी करीब आठ बीघा 15 बिस्वा जमीन पर दबंग जबरन कब्जा करना चाहते हैं। इसी नीयत से बड़ी संख्या में लोग गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे और उनके पिता को जान से मारने की नीयत से गोली मार दी।

वहीं घायल देवेंद्र सिंह के परिचित रणधीर सिंह ने बताया कि 18 से 20 वाहनों में सवार होकर हथियारों के साथ लोग खेत पर पहुंचे थे। वहां पहुंचते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इसमें देवेंद्र सिंह को दो गोलियां लगी हैं। उनकी हालत गंभीर है और अस्पताल में उपचार चल रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद घटना ने पकड़ा तूल

घटना को लेकर सरकारी वाहन से भी कुछ लोगों के पहुंचने की बात कही जा रही है। हालांकि इस संबंध में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं फायरिंग से पहले पिस्टल लोड करने का वीडियो वायरल होने के बाद घटना ने और तूल पकड़ लिया है।

उधर, पुलिस अधिकारियों के मुताबिक एक पक्ष खेत पर भूमि पूजन कर रहा था। इसी दौरान ग्रामीण वहां पहुंच गए और दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। इसी बीच एक पक्ष की ओर से फायरिंग की गई, जिसमें देवेंद्र नामक व्यक्ति को गोली लगी। पुलिस अधिकारियों ने घायल की हालत खतरे से बाहर बताई है। उनका कहना है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। आगरा पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

भूमि पूजन के दौरान विवाद

कानून-व्यवस्था पर सवालिया निशान

भूमि पूजन के दौरान हुई इस वारदात ने जमीन के विवाद को लेकर कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब पुलिस जांच में यह स्पष्ट होगा कि जमीन पर कब्जे की कोशिश किसकी ओर से की गई और फायरिंग में कौन-कौन शामिल था।

TVK विधायक VS Babu का निधन, स्टालिन को हराकर बने थे राजनीतिक चर्चा का केंद्र, CM विजय ने जताया दुख

सैफ अली खान को मिली जान से मारने की धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने

GTA 5 से GTA 6 तक: पीएम मोदी ने गेम के बहाने गिनाई 12 साल की तरक्की, कांग्रेस ने बताया क्रिमिनल Duo

कावेरी के लिए कड़ा संघर्ष, तमिलनाडु में नदी की रेत में दफन हुए किसान, कर्नाटक सरकार की मेकेदातु बांध पर बवाल

FICCI के शताब्दी सम्मेलन में PM मोदी का संबोधन, बोले- पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदली