आगरा में जुर्माना जमा होने के बावजूद वारंटी को पकड़ने पहुंची पुलिस, परिजनों से अभद्रता और धमकी देने के आरोप

Questions Raised Over Police Action: खेड़ा राठौर पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल, कोर्ट में जुर्माना जमा करने का प्रपत्र दिखाने के बाद भी नहीं पुलिस नहीं मानी। ग्रामीणों के विरोध के बाद युवक को छोड़ा।
The Kheda Rathore police station apprehended a young man
थाना खेड़ा राठौर पुलिस ने कोर्ट के प्रपत्र होने के बावजूद युवक को पकड़ी (सोर्स: नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • जुर्माना जमा होने के बावजूद वारंटी को पकड़ने पहुंची पुलिस।

  • खेड़ा राठौर पुलिस पर परिजनों से अभद्रता का आरोप।

  • विरोध करने पर परिवार को जेल भेजने की धमकी देने का आरोप।

  • पुलिस की कार्रवाई के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Questions Raised Kheda Rathore Police : प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार सख्ती बरतने के दावे कर रहा है, लेकिन आगरा के खेड़ा राठौर थाना क्षेत्र में सामने आया एक मामला पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

महुआशाला गांव में एक युवक को पकड़ने पहुंची थाना पुलिस पर जबरन कार्रवाई करने, परिजनों के साथ अभद्रता करने और विरोध करने पर उन्हें जेल भेजने की धमकी देने के आरोप लगे हैं। इस पूरे घटनाक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है।

कोर्ट के प्रपत्र दिखाने के बावजूद पुलिस जबरदस्ती करती रही

जानकारी के मुताबिक, युवक के खिलाफ खनन से जुड़े एक मामले में वारंट जारी हुआ था। इसी वारंट के आधार पर खेड़ा राठौर थाना पुलिस महुआशाला गांव पहुंची थी। पुलिसकर्मी युवक को अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगे।

इस पर परिजनों ने पुलिस को बताया कि इस मामले में न्यायालय में जुर्माने की धनराशि पहले ही जमा की जा चुकी है। परिजनों ने अपने दावे के समर्थन में न्यायालय में जुर्माना जमा करने का प्रपत्र भी पुलिसकर्मियों को दिखाया।

आरोप है कि न्यायालय में जुर्माना जमा होने से संबंधित दस्तावेज दिखाने के बावजूद पुलिसकर्मियों ने परिजनों की बात को गंभीरता से नहीं लिया। इतना ही नहीं, युवक को जबरन पुलिस की गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया गया।

जब परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया तो पुलिसकर्मियों पर उन्हें जेल भेजने की धमकी देने और उनके साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगे। इस दौरान मौके पर काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।

The Kheda Rathore police station apprehended a young man
आगरा में संगठित गिरोह बनाकर करते थे बाइक चोरी और लूट, सदर पुलिस ने चार बदमाशों को दबोचा, खंगाला जा रहा नेटवर्क

सोशल मीडिया पर वायरल हुए अभद्रता के वीडियो

इस घटनाक्रम से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें पुलिसकर्मियों पर डराने-धमकाने और अभद्रता करने के आरोप लगाए जा रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों के बीच पुलिस की कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

लोगों का सवाल है कि यदि न्यायालय में जुर्माने की धनराशि जमा हो चुकी थी और इसका प्रपत्र भी पुलिस को दिखाया गया था, तो पुलिस ने मामले की स्थिति का सत्यापन करने के बजाय इतनी सख्ती क्यों दिखाई?

पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल, कार्रवाई का इंतजार

इस पूरे मामले ने पुलिस की कार्रवाई और न्यायालय से संबंधित आदेशों के अनुपालन को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, वारंट की वास्तविक स्थिति, जुर्माना जमा होने के बाद न्यायालय की ओर से जारी आदेश और पुलिस के पास उपलब्ध अभिलेखों की जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी।

फिलहाल पुलिस की ओर से इस घटनाक्रम पर आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।महुआशाला गांव के ग्रामीणों में इस कार्रवाई को लेकर नाराजगी है। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो और परिजनों की ओर से लगाए गए गंभीर आरोपों का पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी संज्ञान लेते हैं या नहीं और मामले में संबंधित पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच कर कोई कार्रवाई की जाती है।

The Kheda Rathore police station apprehended a young man
आगरा में पार्किंग शुल्क को लेकर बवाल, बस चालक पर चाकू से हमला, मारपीट और लूटपाट का आरोप