आगरा मेट्रो (सोर्स-सोशल मीडिया) 
आगरा

Agra Metro के विस्तार की तैयारी तेज: जल्द आईएसबीटी तक दौड़ेगी सेवा, शहरवासियों को मिलेगा तेज व सुगम मेट्रो सफर

Agra Metro Update: आगरा मेट्रो कॉरिडोर-1 के शेष सेक्शन पर यात्री सेवाओं के विस्तार की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। स्टेशनों पर साइनेज, सूचना बोर्ड, CCTV और अनाउंसमेंट सिस्टम का कार्य पूरा हो चुका है।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Agra Metro Expansion: आगरा मेट्रो कॉरिडोर-1 के शेष सेक्शन (मेडिकल कॉलेज से आईएसबीटी) पर यात्री सेवाओं के विस्तार की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सभी आगामी स्टेशनों पर यात्रियों के सुगम आवागमन एवं मार्गदर्शन के लिए साइनेज एवं पब्लिक इंफॉर्मेशन डिस्प्ले सिस्टम (पिड्स) का इंस्टॉलेशन पूर्ण कर लिया गया है। इसी के साथ सभी स्टेशनों पर अनाउंसमेंट सिस्टम का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है।

अधिकारियों ने सिस्टम्स एवं स्टेशनों का किया निरीक्षण

बता दें कि सोमवार को यूपीएमआरसी एमडी सुशील कुमार और यूपीएमआरसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने आगरा मेट्रो कॉरिडोर-1 के शेष सेक्शन का विस्तृत दौरा किया। इस दौरान यात्री सुरक्षा, परिचालन तैयारियों और परियोजना की प्रगति का जायजा लेते हुए सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

इस उपलक्ष्य पर एमडी यूपीएमआरसी सुशील कुमार ने कहा कि आगरा में अति शीघ्र मेट्रो सेवाओं का विस्तार होगा, जिससे शहरवासियों को अब मेडिकल कॉलेज से आईएसबीटी तक सुगम, स्वच्छ एवं तेज यातायात मिलेगा। यूपीएमआरसी आगरा में एक विश्व स्तरीय मेट्रो प्रणाली प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

आगरा मेट्रो कॉरिडोर-1

आगरा मेट्रो (यलो लाइन) की लंबाई 14 किलोमीटर है। इसमें 6 एलिवेटेड और 7 भूमिगत स्टेशन शामिल हैं। इस कॉरिडोर का 6 किलोमीटर लंबा 'प्राथमिकता खंड' (ताज ईस्ट गेट से मनकामेश्वर) पहले से ही चालू हो चुका है। शेष भाग का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है।

इस रूट का उद्देश्य आगरा के मुख्य पर्यटन स्थलों- जैसे ताजमहल और आगरा किला को सीधे शहर के अन्य हिस्सों से जोड़ना है। जिससे पर्यटकों और स्थानीय यात्रियों दोनों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा। आगरा मेट्रो के येलो लाइन रूट पर सिकंदरा से ताज ईस्ट गेट तक कुल 15 मेट्रो स्टेशन हैं।

IMD Weather Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश और फ्लैश फ्लड का खतरा, अंडमान में ऑरेंज अलर्ट, चार धाम यात्रा रुकी

राज्यसभा चुनाव को लेकर यूपी BJP की बड़ी बैठक, 8 सीटों पर नाम तय करने की कवायद तेज, 16 अक्टूबर को होगी वोटिंग

LPU Protest: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में रातभर बवाल! पुलिस से झड़प के बाद 10 दिनों के लिए बंद हुआ कैंपस

बैंक कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल टली, IBA-UFBU बैठक में बनी सहमति, जानें क्या बदला

बहरों को जगाने के लिए असेंबली में फेंका बम, 23 साल के भगत सिंह की हूंकार से कांप उठी थी ब्रिटिश हुकुमत