कमला नगर का ई-ब्लॉक  (सोर्स- नवभारत लाइव)
आगरा

Agra: कमला नगर के ई-ब्लॉक में सांपों का खौफ; बच्चों ने पार्क से बनाई दूरी, नगर निगम पर उठे सवाल

Agra Snake Fear: कमला नगर ई-ब्लॉक के पार्क में सांप दिखने से लोगों में दहशत है। झाड़ियों, ऊंची घास और कूड़े के ढेर के बीच सांप निकलने का दावा किया जा रहा है। बच्चों ने वहां खेलना तक कम कर दिया है।

प्रदीप कुमार रावत, स्निग्धा श्रीवास्तव

Agra Kamla Nagar Snake Fear: शहर की पॉश कॉलोनियों में शुमार कमला नगर के ई-ब्लॉक में इन दिनों सांपों के निकलने से लोगों में दहशत का माहौल है। कॉलोनी के पार्क में आए दिन सांप दिखाई देने का दावा स्थानीय लोग कर रहे हैं। झाड़ियों, ऊंची घास और पेड़-पौधों के बीच सांप नजर आने के बाद लोगों ने पार्क में टहलना और बच्चों का वहां खेलना तक कम कर दिया है। शाम होते ही पार्क में सन्नाटा नजर आने लगा है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से पार्क और उसके आसपास सांप दिखाई दे रहे हैं। कभी घास के बीच तो कभी झाड़ियों में सांप नजर आने से लोगों में डर बना हुआ है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक खास तौर पर चिंतित हैं। कई लोगों ने बच्चों को पार्क में भेजना ही बंद कर दिया है।

झाड़ियों और कूड़े के ढेर बने चिंता का कारण

कॉलोनीवासियों का आरोप है कि पार्क और आसपास के क्षेत्र में नियमित सफाई नहीं होने के कारण जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। इसके अलावा पार्क में बड़ी-बड़ी घास और झाड़ियां उग आई हैं, जिनकी लंबे समय से कटाई नहीं कराई गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी जगहें सांपों के छिपने के लिए सुरक्षित ठिकाना बन सकती हैं।

लोगों का कहना है कि पार्क लोगों के टहलने, बच्चों के खेलने और सुबह-शाम समय बिताने के लिए बनाए जाते हैं। लेकिन यदि पार्क में जाने से पहले ही सांप निकलने का डर बना रहे तो लोग उसका इस्तेमाल कैसे करेंगे।

शाम होते ही पार्क में पसरा सन्नाटा

स्थानीय निवासियों के अनुसार, पहले जहां सुबह और शाम पार्क में लोगों की आवाजाही रहती थी, वहीं अब कई लोग वहां जाने से बच रहे हैं। खासकर शाम के समय सांप निकलने की आशंका के चलते लोगों ने पार्क में घूमना लगभग बंद कर दिया है।

कॉलोनीवासियों ने नगर निगम से पार्क की नियमित सफाई कराने, कूड़े के ढेर हटाने और ऊंची घास व झाड़ियों की कटाई कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो सांपों का खतरा और बढ़ सकता है।

अब सवाल यह है कि जिस पार्क को कॉलोनी के लोगों और बच्चों के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक होना चाहिए, वहां अगर लोग जाने से ही डरने लगें तो इसके लिए जिम्मेदारी किसकी है? स्थानीय लोगों की नजर अब नगर निगम की कार्रवाई पर है।

अभिजीत दिपके पर FIR दर्ज! शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन पर मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन

अभिजीत दिपके को अरेस्ट करो! CJP प्रदर्शन में 75 वर्षीय वृद्ध की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उठी मांग

राजस्थान पंचायत चुनाव का ऐलान, किस दिन किस चरण में होगा मतदान? जानें पूरा शेड्यूल

CJP के प्रदर्शन में बच्चों का अवैध इस्तेमाल! NHRC ने मुंबई पुलिस, MeitY और X Corp को जारी किया नोटिस

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन मामले में एक्शन, धारा 163 के उल्लंघन के आरोप में एफआईआर; मामले में कौन बना आरोपी?