रील के लिए हाथ में पकड़ा दुर्लभ दोमुंहा सांप, डायलॉगबाजी पड़ी भारी; युवक की तलाश में जुटी मेरठ पुलिस- VIDEO

Viral Reel Rare Snake Meerut: मेरठ में दुर्लभ सांप के साथ एक युवक ने फिल्मी रील बनाया, जोकि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस और वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है।
Meerut Red Sand Boa Viral Video Investigation
दुर्लभ दोमुंहे सांप के साथ फिल्मी रील बनाता युवकसोर्स- नवभारत लाइव
Published on
Updated on

Red Sand Boa Viral Video Investigation: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक युवक की रील तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह हाथ में एक दुर्लभ प्रजाति का सांप लेकर फिल्मी अंदाज में वीडियो बनाता नजर आ रहा है। वीडियो में युवक बैकग्राउंड में गाना बजाते हुए डायलॉग बोल रहा है- “आस्तीन के सांप पालने से अच्छा है कि असली सांप पालो।” रील वायरल होने के बाद मामला पुलिस और वन विभाग तक पहुंच गया है।

सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल

बताया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रहा सांप संभवतः दोमुंहा सांप यानी रेड सैंड बोआ हो सकता है। हालांकि सांप की प्रजाति की आधिकारिक पुष्टि अभी संबंधित विभाग की जांच के बाद ही हो सकेगी। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग युवक के इस अंदाज को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

दुर्लभ वन्यजीव को पकड़कर उसके साथ वीडियो बनाना अब युवक के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। वन्यजीवों को पकड़ने, उन्हें बंधक बनाने अथवा उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करने से संबंधित मामलों में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई का प्रावधान है।

पुलिस ने शुरू की जांच

रेड सैंड बोआ जैसे सांपों की तस्करी को लेकर भी समय-समय पर मामले सामने आते रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे सांप की प्रजाति और युवक द्वारा उसे कहां से प्राप्त किया गया, इसकी अभी जांच की जानी बाकी है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम ने मामले को गंभीरता से लिया है। बताया जा रहा है कि वीडियो की जांच कर युवक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

साइबर सेल की मदद से वीडियो से जुड़े डिजिटल इनपुट के आधार पर युवक तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

वन्यजीव संरक्षण अधिनियम तहत हो सकती है कार्रवाई

वन विभाग भी वीडियो में दिखाई दे रहे सांप की प्रजाति की पुष्टि करने और यह पता लगाने में जुटा है कि युवक के पास वह सांप कहां से आया। यदि जांच में वन्यजीव को अवैध रूप से पकड़ने, रखने या उसका प्रदर्शन करने की पुष्टि होती है तो संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा सकती है।

Meerut Red Sand Boa Viral Video Investigation
मेरठ में थमी शहर की लाइफलाइन! परिचालकों की हड़ताल से बसों का संचालन बंद, प्राइवेट वाहनों से जाने को मजबूर लोग

फिलहाल वायरल वीडियो ने वन्यजीवों को लेकर सोशल मीडिया पर बनाए जा रहे इस तरह के कंटेंट पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई स्पष्ट होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com