मथुरा में नकली नोटों के गिरोह का खुलासा; 31 लाख रुपये के जाली नोट बरामद, कार-लैपटॉप और मोबाइल भी जब्त

Mathura Fake Currency: मथुरा की रिफाइनरी पुलिस ने नकली नोटों के कारोबार से जुड़े कथित गिरोह का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार करीब 31 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए है।
Mathura Fake Currency Racket: Three Arrested, Fake Notes Worth ₹31 Lakh Recovered
गिरफ्तार आरोपी(सोर्स- सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Mathura Fake Currency Racket: मथुरा में थाना रिफाइनरी पुलिस ने नकली नोटों के कारोबार से जुड़े गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से करीब 31 लाख रुपये कीमत के नकली नोट, 32 हजार रुपये की असली नकदी, एक स्विफ्ट कार, लैपटॉप, तीन मोबाइल फोन और एक अवैध चाकू बरामद किया गया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।

मामला थाना रिफाइनरी क्षेत्र से जुड़ा है। पुलिस के मुताबिक 29 सितंबर को उत्तराखंड निवासी एक व्यक्ति ने गाजियाबाद में रहने वाले अपने परिचित के माध्यम से चार किलो चांदी और एक लाख रुपये की ठगी किए जाने की शिकायत की थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को शिकायत से जुड़ी कुछ बातें विरोधाभासी लगीं। इसके बाद पुलिस ने मामले में संदिग्ध लोगों से पूछताछ की।

व्हाट्सऐप ग्रुप से लोगों से करते हुए संपर्क

पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान नकली नोटों के कारोबार से जुड़े नेटवर्क की जानकारी सामने आई। जांच में पता चला कि आरोपी सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से लोगों से संपर्क करते थे। गिरोह के सदस्य कथित तौर पर लोगों को असली नोटों के बदले कई गुना नकली नोट देने का लालच देते थे।

Mathura Fake Currency Racket: Three Arrested, Fake Notes Worth ₹31 Lakh Recovered
मथुरा में छह लाख की लूट की झूठी कहानी का खुलासा; रकम हड़पने की साजिश में दो गिरफ्तार, लूटी हुई रकम बरामद

पुलिस का दावा है कि आरोपियों का तरीका बेहद शातिर था। भरोसा जीतने के लिए नकली नोटों की गड्डियों के बीच कुछ असली नोट रखे जाते थे। इससे सामने वाले व्यक्ति को गड्डी में असली नोट होने का विश्वास हो जाता था। इसके बाद सौदा तय कर उसे नकली नोट थमा दिए जाते थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में कितने लोग शामिल हैं और नकली नोट कहां से लाए जाते थे।

नकली नोटों की अनुमानित कीमत करीब 31 लाख रुपये

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ब्रजमोहन उर्फ इक्का उर्फ बिरजू, लवकुश और सुनील को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से करीब 32 हजार रुपये की असली नकदी, एक स्विफ्ट कार, लैपटॉप, तीन मोबाइल फोन, एक अवैध चाकू और बड़ी संख्या में नकली नोट बरामद हुए हैं। बरामद नकली नोटों की अनुमानित कीमत करीब 31 लाख रुपये बताई गई है।

Mathura Fake Currency Racket: Three Arrested, Fake Notes Worth ₹31 Lakh Recovered
प्रयागराज में एक ही जमीन तीन लोगों को बेचने का आरोप, अतीक के करीबियों समेत पांच पर केस दर्ज

पुलिस ने बरामद नकली नोटों और अन्य सामान को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ थाना रिफाइनरी में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों और नकली नोटों की सप्लाई से जुड़े लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने अब तक कितने लोगों को नकली नोट देकर ठगी की और इस कारोबार का नेटवर्क मथुरा के अलावा किन-किन जिलों या राज्यों तक फैला हुआ है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com