आगरा में चोरी (सांकेतिक फोटो) 
आगरा

आगरा में दिनदहाड़े घर का ताला तोड़ ले गए जेवर और नकदी, जाते-जाते फ्रिज में रखी राबड़ी भी चट कर गए चोर

Agra Crime News: नॉर्थ रेलवे कॉलोनी में दिनदहाड़े बदमाशों ने सोने-चांदी के जेवर, नकदी, भगवान के आभूषण और दान पेटी चोरी कर ले गए। हैरानी की बात यह रही कि चोर फ्रिज में रखी राबड़ी भी खाकर फरार हो गए।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Agra Railway Colony Theft Case: शहर में चोरी की वारदातें तो अक्सर सामने आती हैं, लेकिन आगरा कैंट की नॉर्थ रेलवे कॉलोनी में हुई चोरी की एक घटना ने इसलिए लोगों का ध्यान खींच लिया, क्योंकि चोर लाखों के जेवर और नकदी के साथ फ्रिज में रखी राबड़ी भी साफ कर गए। चोरी की यह वारदात दिनदहाड़े थाना सदर क्षेत्र की जी-8 ए नॉर्थ रेलवे कॉलोनी में हुई।

पार्सल विभाग में असिस्टेंट कमर्शियल अधिकारी के घर हुई चोरी

पार्सल विभाग में असिस्टेंट कमर्शियल के पद पर तैनात सोनम पांडे, पत्नी स्वर्गीय गौरव दुबे ड्यूटी के लिए आगरा कैंट स्थित पार्सल विभाग गई थीं। सुबह करीब 10 बजे घर से निकलने के दौरान बच्चों को स्कूल भेज दिया गया था। दोपहर करीब 2 बजे जब वह वापस लौटीं तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर पहुंचने पर सामान बिखरा पड़ा था।

बदमाशों ने फ्रिज भी खंगाला और उसमें रखी राबड़ी खा गए

चोर घर से सोने-चांदी के आभूषण, करीब 5 हजार रुपये की नकदी, एक कीपैड मोबाइल फोन, भगवान के जेवर और दान पेटी चोरी कर ले गए। हैरानी की बात यह रही कि चोरी करने आए बदमाशों ने फ्रिज भी खंगाला और उसमें रखी राबड़ी तक खा गए।

वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। दिनदहाड़े हुई इस चोरी से कॉलोनी के लोगों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। फिलहाल आगरा पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है, लेकिन इस घटना में सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि चोरों ने माल के साथ मिठाई का भी पूरा इंतजाम कर लिया!

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा