-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Agra »
- Agra Police Arrest Rewarded Scrap Dealer Crore Interstate Cyber Fraud Case
250 करोड़ के साइबर फ्रॉड का बड़ा खुलासा, आगरा पुलिस ने 25 हजार के इनामी स्क्रैब कारोबारी को दबोचा
- Reported By: प्रदीप कुमार रावत | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Agra Cyber Fraud: आगरा पुलिस ने 250 करोड़ रुपये के अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड मामले में इनामी स्क्रैब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। जांच में फर्जी फर्मों के जरिए 53 करोड़ रुपये के लेनदेन का खुलासा हुआ।

गिरफ्तार स्क्रैब कारोबारी (सोर्स- फोटो नवभारत)
One Arrested In Agra Cyber Fraud: 250 करोड़ रुपये के अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड मामले में आगरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी स्क्रैब कारोबारी को गिरफ्तार किया है, जिसके तार देश के सबसे बड़े साइबर ठगी नेटवर्क में जुड़े बताए जा रहे हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद करोड़ों रुपये की साइबर ठगी के धन को खपाने वाले पूरे नेटवर्क की परतें खुलने लगी हैं।
कबाड़ की आड़ में फर्जी फर्मों का संचालन
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी कबाड़ (स्क्रैब) के कारोबार की आड़ में फर्जी फर्मों का संचालन कर रहा था। इन्हीं फर्जी कंपनियों के माध्यम से करीब 53 करोड़ रुपये का संदिग्ध लेनदेन किया गया। शुरुआती जांच के अनुसार साइबर अपराध से हासिल रकम को विभिन्न बैंक खातों और फर्जी जीएसटी फर्मों के जरिए इधर-उधर भेजकर उसकी वास्तविक पहचान छिपाई जाती थी।
विदेशों तक जुड़े है साइबर फ्रॉड के कनेक्शन
जांच एजेंसियों का दावा है कि यह नेटवर्क केवल उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं था, बल्कि इसके तार देश के कई राज्यों के अलावा विदेशों, विशेषकर अमेरिका तक जुड़े मिले हैं। साइबर ठगी से जुटाई गई रकम को हवाला और फर्जी व्यावसायिक लेनदेन के जरिए वैध दिखाने की कोशिश की जाती थी। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस को उसकी काफी समय से तलाश थी। आखिरकार उसे गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ 5 रुपये के लिए हैवान बनी मां! मासूम को 3 दिन तक घर में किया कैद, गर्म चाकू से तलवों को दागा
‘200 अश्लील क्लिप्स, 40 से अधिक बच्चे शिकार’, नंदुरबार में दिल दहला देने वाले यौन शोषण कांड का पर्दाफाश
स्मार्ट सिटी की सड़क का हाल बेहाल; चार महीने में धंसी करोड़ों की सड़क; एक महीने में दूसरी बार बना गहरा गड्ढा
2.5 साल तक रची कारोबारी परिवार की हत्या कर लूट की साजिश, फिर वॉचमैन को मारा, विले पार्ले मर्डर केस बड़ा खुलासा
यह भी पढ़ें- नागपुर में बढ़ा गैंगवार का खतरा: इंदौर की लाला कंपनी फैला रही नेटवर्क, सोशल मीडिया पर युवा को भटकाने की साजिश
अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर कई अन्य सहयोगियों और फर्जी फर्मों की पहचान की जा रही है। पुलिस का मानना है कि इस गिरफ्तारी से 250 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड नेटवर्क से जुड़े कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। मामले की जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की भी संभावना जताई जा रही है। साइबर अपराध के जरिए अर्जित काली कमाई को वैध बनाने के इस संगठित नेटवर्क की गहन पड़ताल की जा रही है।
Agra police arrest rewarded scrap dealer crore interstate cyber fraud case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
लाल किले से गूंजेगी Gen Z की आवाज़? पीएम मोदी से अभिजीत दीपके की मांग- 15 अगस्त पर युवाओं के भविष्य पर हो बात
Aug 08, 2026 | 07:00 PMसेमीकंडक्टर, ग्रीन एनर्जी में UP रचने जा रहा इतिहास! अवाडा और एंबर जैसी कंपनियों की पहली पसंद क्यों बना राज्य?
Aug 08, 2026 | 06:54 PMसावन में शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं ये खास इत्र, महादेव को है बेहद प्रिय; जानें इससे जुड़े रहस्यमयी लाभ
Aug 08, 2026 | 06:33 PMKonkan Railway Vacancy 2026: 134 अप्रेंटिस ट्रेनी पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और जरूरी तारीखें
Aug 08, 2026 | 06:29 PM15 अगस्त पर राष्ट्रपति भवन में खास आयोजन; उज्जैन की बेटी हेमलता को मिला ‘एट होम रिसेप्शन’ का निमंत्रण
Aug 08, 2026 | 06:29 PMचीन-पाक के एयरबेस अब भारत के निशाने पर, फ्रांस की सीक्रेट डील से कांपे दुश्मन, जानें क्या है FCAS प्रोजेक्ट
Aug 08, 2026 | 06:24 PMसिर्फ 5 रुपये के लिए हैवान बनी मां! मासूम को 3 दिन तक घर में किया कैद, गर्म चाकू से तलवों को दागा
Aug 08, 2026 | 06:23 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM













