मैनपुरी में रॉकेट से दोना-पत्तल के गोदाम में लगी भीषण आग 
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में रॉकेट से दोना-पत्तल के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, पुलिस ने शुरू की जांच

Mainpuri Warehouse Fire Incident: मैनपुरी के करहल रोड पर मंगलवार देर रात अहिंसा इंटरप्राइजेज नामक दोना-पत्तल के गोदाम में रॉकेट गिरने से भीषण आग लग गई। आसमान से गिरा जलता रॉकेट गोदाम की छत पर जा गिरा।

सोनाली झा

Massive Fire Broke Out in Mainpuri warehouse: शहर में मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया, जब करहल रोड पर स्थित दोना-पत्तल के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह आग आसमान से गिरे एक रॉकेट के कारण लगी, जिसने कुछ ही मिनटों में गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

घटना करहल रोड स्थित अहिंसा इंटरप्राइजेज नामक प्रतिष्ठान में हुई, जहां दोना-पत्तल और उससे संबंधित कच्चा माल बड़ी मात्रा में रखा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात अचानक आसमान से एक जलता हुआ रॉकेट गोदाम की छत पर आ गिरा। रॉकेट गिरते ही वहां रखे ज्वलनशील पदार्थों में आग लग गई, जो कुछ ही पलों में विकराल रूप ले गई।

पुलिस और दमकल विभाग को मिलो सूचना

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। दमकल कर्मियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गोदाम पूरी तरह जल चुका था। आग की तीव्रता इतनी थी कि दूर-दूर तक धुएं का गुबार छा गया।

गोदाम के मालिक ने कही ये बात

अहिंसा इंटरप्राइजेज के मालिक ने बताया कि गोदाम में लाखों रुपये का दोना-पत्तल, कच्चा माल और पैकिंग सामग्री रखी हुई थी। आग लगने से सबकुछ राख हो गया। प्राथमिक अनुमान के अनुसार, नुकसान की राशि 10 से 12 लाख रुपये के बीच हो सकती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को कुछ संभलने का मौका नहीं मिला। गनीमत यह रही कि आग आस-पास की दुकानों और आवासीय इलाकों तक नहीं पहुंची, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने सुरक्षा की दृष्टि से आसपास के क्षेत्र को घेर लिया और लोगों को दूर हटाया।

फायर अधिकारी ने कही ये बात

फायर अधिकारी ने बताया कि आग का कारण संभवतः पटाखे का रॉकेट है, जो किसी घर की छत से छोड़ा गया होगा और गलती से गोदाम की छत पर जा गिरा। विभाग ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, प्रशासन ने नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। त्योहारों के मौसम में यह घटना आगजनी से सुरक्षा को लेकर बड़ी चेतावनी साबित हुई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे खुली जगहों पर पटाखे न फोड़ें, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें