गोंडा सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत, फोटो: सोशल मीडिया  
उत्तर प्रदेश

गोंडा में बड़ा सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी कार नहर में गिरी, 11 लोगों की मौत

Gonda Accident: गोंडा में मंदिर जा रही श्रद्धालुओं से भरी कार पलटने से बड़ा हादसा हो गया। कार में सवार 11 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई। देवरिया मार्ग पर सरयू नहर पुल के पास बोलेरो नहर में गिर गई।

प्रतीक पाण्डेय

Gonda Road Accident: गोंडा में रविवार की सुबह मंदिर जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक बोलेरो के नहर में पलट जाने से 11 श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई। मोतीगंज थाना क्षेत्र के सीहा गांव के रहने वाले प्रह्लाद गुप्ता अपने परिवार और दोस्तों के साथ बोलेरो से मंदिर जा रहे थे। पारासराय अलावल देवरिया मार्ग पर रेहरा गांव के पास सरयू नहर पुल के नजदीक यह हादसा हुआ।

बताया जा रहा है कि ये सभी लोग बोलेरो से पृथ्वीनाथ मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर सरयू नहर में गिर गया। हादसा इतना भयावह था कि 15 में से 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 4 को सुरक्षित बचा लिया गया।

परिवार और मित्रों के साथ दर्शन के लिए निकले थे

मोतीगंज थाना क्षेत्र के सीहा गांव के प्रह्लाद गुप्ता अपने परिवार और दोस्तों के साथ बोलेरो गाड़ी में सवार होकर खरगूपुर के प्रसिद्ध पृथ्वीनाथ मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे थे। यह हादसा पारासराय अलावल देवरिया मार्ग पर रेहरा गांव में सरयू नहर पुल के पास हुआ, जहां बोलेरो अनियंत्रित होकर सीधे नहर में जा गिरी।

11 शव बरामद, 4 लोग सुरक्षित

इटियाथोक थाने के प्रभारी केजी राव ने बताया कि बोलेरो में कुल 15 लोग सवार थे। नहर में डूबने से 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है जिनमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

स्थानीय लोगों की तत्परता से चला रेस्क्यू ऑपरेशन

राहगीरों ने जब बोलेरो को नहर में डूबते देखा तो तत्काल पुलिस और ग्राम प्रधान को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और सभी शव बाहर निकाले। दुर्घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई।

सीएम योगी ने जताया दुख, दिए राहत के निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की और घायलों के समुचित इलाज के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। प्रशासन को पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता देने का निर्देश भी दिया गया है।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट