-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Yogi Adityanath New Revolution In State Cow Service Gives New Opportunities Youths And Women Become Self Employed
गऊ सेवा से आत्मनिर्भर बन रहा यूपी, सीएम योगी ने शुरू की ये खास पहल
- Written By: गीतांजली शर्मा
CM Yogi Aditynath: प्लास्टिक प्रदूषण को कंट्रोल करने की दिशा में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक नई पहल की शुरूआत की है। अब गाय की गोबर से बायोप्लास्टिक के अलावा कई अन्य उत्पाद तैयार किए जाएंगे।

योगी आदित्यनाथ फोटो सोर्स-सोशल मीडिया
UP CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्लास्टिक प्रदूषण को नियंत्रित करने की दिशा में क्रांतिकारी कदम उठाया है। राज्य में आंवारा गऊ माताओं के गोबर से बायोप्लास्टिक, जैव-पॉलिमर, बायो टेक्सटाइल, वस्त्र, इको-पेपर, बोर्ड, बायोगैस, कंपोस्ट और नैनो सेल्यूलोज जैसे उत्पाद तैयार किए जाएंगे। जानकारी के अनुसार प्रदेश में निराश्रित गोवंश से हर रोज औसतन 54 लाख किलोग्राम गोबर उत्पन्न होता है, जिसका उपयोग इन उत्पादों को बनाने में किया जाएगा।
गोबर की मदद से वैज्ञानिक पद्धति के जरिए न केवल प्लास्टिक के विकल्प तैयार किए जाएंगे, बल्कि पर्यावरण को प्रदूषण से बचाया भी जाएगा। साथ ही जैव संरक्षण को भी नया बल मिलेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 8 साल में प्रदेश ने विकास के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।
‘हर गांव ऊर्जा केंद्र’ मॉडल के अनुरूप होगी ‘गऊ सेवा’
‘हर गांव ऊर्जा केंद्र’ मॉडल की पद्धति के तहत गऊ सेवा योजना विकसित की गई है। इस बात की जानकारी गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने दी। इसमें गोबर आधारित बायोगैस से ऊर्जा उत्पादन के साथ-साथ जैविक/प्राकृतिक खेती, ग्रामीण रोजगार और गोशालाओं की आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
गलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
सरकारी स्कूल में टीचरों का रोमांस, VIDEO वायरल होने के बाद मचा बवाल, दोनों शिक्षक निलंबित
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर एक्शन, 38 भवनों पर चलेगा बुलडोजर; रामपुर विकास प्राधिकरण ने बताई ये बड़ी वजह
Rahul Gandhi Defamation Case: मानहानि मामले में राहुल गांधी को राहत, BJP नेता की याचिका को कोर्ट ने किया खारिज
गो-सेवा आयोग के ओएसडी डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि इस योजना की तकनीकी सलाहकार डॉ. शुचि वर्मा, असिस्टेंट प्रोफेसर (बायोटेक्नोलॉजी), रामजस कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय हैं। डॉ. वर्मा ने गोबर से बायोप्लास्टिक निर्माण की नई तकनीक विकसित की है। आयोग में उन्होंने अपने किए गए शोधों पर व्याख्यान भी दिए हैं।
लाखों युवाओं को मिलेगा रोजगार, महिलाओं के लिए खुलेंगे नए अवसर
इस योजना की मदद से लाखों ग्रामीण युवाओं को रोजगार मिलेगा, वहीं ग्रामीण महिलाएं भी लघु उद्योग में अपने हाथ आजमा सकेंगी। इनके लिए भी रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। इस नई योजना के विकास से प्रदेश सरकार को राजस्व की प्राप्ति होगी। गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा और गांवों को आर्थिक रूप से मजबूत करने की दिशा में यह कदम महत्वपूर्ण साबित होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में गोवंश संरक्षण शामिल है। इस नई पहल से न केवल प्लास्टिक प्रदूषण पर रोक लगेगी, बल्कि उत्तर प्रदेश पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राष्ट्रीय ही नहीं अपितु अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी आदर्श पहचान स्थापित करेगा।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Yogi adityanath new revolution in state cow service gives new opportunities youths and women become self employed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘राम एक शादी करते हैं तो रहीम से भी यही उम्मीद…’ इंदौर में UCC पर बोले सीएम मोहन यादव- देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:23 PMआगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PMगैरकानूनी काम करने वाले ही दिल्ली के चक्कर लगाते हैं…अरविंद सावंत का बागी सांसदों पर तीखा हमला
Jul 15, 2026 | 11:20 PMगलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PMDhamaal 4 Collection: ‘वेलकम टू द जंगल’ पर भारी पड़ी अजय देवगन की ‘धमाल 4’, जल्द बनाएगी 100 करोड़ क्लब में जगह
Jul 15, 2026 | 11:08 PM2027 में योगी नहीं होंगे CM फेस? BJP प्रदेश अध्यक्ष के बयान से सियासी भूचाल! बताया कौन बनेगा मुख्यमंत्री
Jul 15, 2026 | 11:02 PMबाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM
रूह कंपा देने वाला वीडियो! स्कूल जाने के लिए उफनती नदी पार करते मासूम, दांव पर लगी जिंदगी! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 09:42 PM
ताजमहल में विदेशी महिला की खुलने लगी साड़ी, महिला कांस्टेबल ने किया कुछ ऐसा कि उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 08:20 PM
माता वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ का ‘नकली चांदी’ घोटाला: अदालत का कड़ा रुख, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 04:56 PM













