भारतीय रेलवे, (प्रतीकात्मक तस्वीर) 
यूटिलिटी

रेल यात्रियों की मौज! 10 घंटे पहले पता चलेगा टिकट का 'कन्फर्म' स्टेटस, आखिरी मिनट का इंतजार खत्म

Railway Reservation Chart: अगर कोई ट्रेन रात 12 बजे से सुबह 5 बजे के बीच चलती है, तो उसका चार्ट भी रेलवे कम से कम 10 घंटे पहले बनाएगा। रेलवे के इन नए नियमों से यात्रियों को राहत मिलेगी।

मनोज आर्या

Indian Railway Reservation Chart Timing: भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए रिजर्वेशन चार्ट बनाने का नया नियम लागू कर दिया है। रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे को आदेश जारी करते हुए कहा है कि अब ट्रेनों का रिजर्वेशन चार्ट पहले से तैयार किया जाएगा, ताकि यात्रियों को समय रहते सीट की स्थिति पता चल सके और यात्रा की योजना बनाना आसान हो जाए। रेल यात्रियों के लिए चार्ट टाइमिंग बहुत जरूरी होता है, क्योंकि इसी चार्ट से सीट की उपलब्धता और टिकट कंफर्म होने की जानकारी मिलती है।

पहले चार्ट कई बार यात्रा के समय के करीब बनाया जाता था, जिससे लोगों को सीट की जानकारी बहुत देर से मिलती थी। खासकर लंबी दूरी के यात्रियों और रात में चलने वाली ट्रेनों में सफर करने वालों को टिकट स्टेटस जानने में काफी परेशानी होती थी। लेकिन अब रेलवे ने यह समस्या दूर कर दी है. रेलवे बोर्ड के नए आदेश के अनुसार अब ये रिजर्वेशन चार्ट के लिए ये नियम रहेगा।

रात 8 बजे तक तैयार हो जाएगा रिजर्वेशन चार्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुबह 5:01 बजे से दोपहर 2:00 बजे के बीच प्रस्थान करने वाली ट्रेनों का पहला रिजर्वेशन चार्ट अब एक दिन पहले रात 8 बजे तक तैयार कर दिया जाएगा। इसका मतलब यह हुआ कि यदि किसी यात्री की ट्रेन सुबह 6 बजे, 10 बजे या दोपहर 1 बजे चलती है, तो उन्हें अपनी सीट की स्थिति एक रात पहले ही पता चल जाएगी। वहीं, दोपहर 2:01 बजे से रात 11:59 बजे तक प्रस्थान करने वाली सभी ट्रेनों के लिए रेलवे कम से कम 10 घंटे पहले रिजर्वेशन चार्ट तैयार करेगा।

रात में चलने वाले ट्रेनों का 10 घंटा पहले बनेगा चार्ट

अगर कोई ट्रेन रात 12 बजे से सुबह 5 बजे के बीच चलती है, तो उसका चार्ट भी रेलवे कम से कम 10 घंटे पहले बनाएगा। रेलवे ने कहा है कि इन नए नियमों से खासकर उन यात्रियों को राहत मिलेगी, जिन्हें लंबी दूरी की यात्रा करनी होती है और जो दूसरे शहरों से ट्रेनों तक पहुंचते हैं। सीट की जानकारी पहले मिलने से वे समय पर अपनी यात्रा की तैयारी कर सकेंगे।

रेलवे के नए नियम से यात्रियों को सुविधा

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, चार्ट पहले बनने से यह फायदा होगा कि वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को कन्फर्मेशन की स्थिति पहले ही पता चल जाएगी। कई बार यात्री चार्ट में टिकट कन्फर्म होने की उम्मीद में आखिरी समय तक इंतजार करते रहते थे, लेकिन अब यह समस्या कम होगी। इसके अलावा, रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय देशभर की सभी ट्रेनों पर लागू होगा।

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

तीन कंपनियों में सेंधमारी की Google Gemini, टेस्ट के दौरान चौकाने वाले दावे

उधमपुर के जंगल में छिपे जैश के 6 आतंकी! खून से सने पैरों के मिले निशान, सुरक्षा बलों ने 2 को किया ढेर

पेंशन, प्यार और पुलिस... 70 साल के दादाजी का यंग महिला दोस्त पर आया दिल! परेशान दादी ने दर्ज कराई FIR

NGT के समापन सत्र का PM नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, हाइड्रोजन ट्रेन से सोलर एनर्जी तक भारत के फोकस पर की बात