EPFO के ऑनलाइन पोर्टल के जरिए आप घर बैठे कुछ मिनटों में PF करें ट्रांसफर (सोर्स-सोशल मीडिया) 
यूटिलिटी

नौकरी बदली है तो घर बैठे ट्रांसफर करें अपना PF पैसा, ये है ऑनलाइन स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

EPF Balance Transfer: नौकरी बदलने पर अपना पुराना PF पैसा नए खाते में ट्रांसफर करना अब बेहद आसान है। EPFO के ऑनलाइन पोर्टल के जरिए आप घर बैठे कुछ मिनटों में यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

प्रिया सिंह

UAN Online Transfer Process: करियर में तरक्की के लिए अक्सर लोग नौकरी बदलते हैं, लेकिन इस दौरान अपने पीएफ (PF) खाते पर ध्यान देना भूल जाते हैं। ईपीएफओ (EPFO) के नियमों के अनुसार, पुरानी कंपनी का पीएफ बैलेंस नई कंपनी के खाते में ट्रांसफर करना अनिवार्य है। इससे न केवल आपकी पूरी जमा राशि और उस पर मिलने वाला ब्याज सुरक्षित रहता है, बल्कि रिटायरमेंट पर पैसा निकालना भी आसान होता है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने इस पूरी प्रक्रिया को अब पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस बना दिया है।

PF ट्रांसफर के लिए जरूरी शर्तें

ऑनलाइन ट्रांसफर शुरू करने से पहले सुनिश्चित करें कि आपके पास ये चीजें तैयार हैं-

  • आपका UAN (Universal Account Number) एक्टिवेट होना चाहिए।
  • यूएएन के साथ आपका आधार कार्ड, बैंक अकाउंट और मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए।
  • पुरानी और नई दोनों कंपनियों की डिटेल्स पोर्टल पर अपडेट होनी चाहिए।
  • आपका e-KYC नियोक्‍ता (Employer) द्वारा अनुमोदित (Approved) होना चाहिए।

स्टेप-बाय-स्टेप ऑनलाइन प्रक्रिया

पुराने खाते से नए खाते में पैसा भेजने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें-

  • लॉग-इन करें: EPFO के Unified Member Portal पर जाएं और अपने UAN व पासवर्ड के साथ लॉग-इन करें।
  • ऑप्शन चुनें: मेनू बार में 'Online Services' पर जाएं और 'One Member - One EPF Account (Transfer Request)' पर क्लिक करें।
  • विवरण वेरिफाई करें: अपनी व्यक्तिगत जानकारी और मौजूदा पीएफ अकाउंट की डिटेल्स को ध्यान से चेक करें।
  • अकाउंट की जानकारी: पुराने PF खाते की डिटेल देखने के लिए 'Get Details' पर क्लिक करें।
  • नियोक्ता का चयन: फॉर्म को डिजिटल रूप से साइन करने के लिए अपने पिछले (Previous) या वर्तमान (Present) एंप्लॉयर में से किसी एक को चुनें।
  • OTP वेरिफिकेशन: 'Get OTP' पर क्लिक करें। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक कोड आएगा, उसे दर्ज कर सबमिट करें।

सबमिट करने के बाद क्या होगा?

एक बार जब आप रिक्वेस्ट सबमिट कर देते हैं, तो यह जानकारी आपके चुने हुए एंप्लॉयर (कंपनी) के पास पहुंच जाएगी। कंपनी अपने डिजिटल सिग्नेचर के जरिए आपके ट्रांसफर रिक्वेस्ट को अप्रूव कर देगी। कुछ दिनों के भीतर आपका पुराना पैसा नए पीएफ अकाउंट में दिखने लगेगा। आप पोर्टल पर 'Track Claim Status' के जरिए अपनी अर्जी की स्थिति भी देख सकते हैं।

PF ट्रांसफर क्यों है फायदेमंद?

पीएफ का पैसा ट्रांसफर करने से आपकी सर्विस हिस्ट्री (Service History) जुड़ी रहती है। अगर आप लगातार 10 साल तक पीएफ जमा करते हैं, तो आप पेंशन (EPS) के हकदार बन जाते हैं। अगर आप पैसा ट्रांसफर नहीं करते और अलग-अलग खातों में छोड़ देते हैं, तो बाद में उसे निकालने में तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं और पुराने खाते पर ब्याज मिलना भी बंद हो सकता है।

INDIA Alliance Protest Live: जंतर-मंतर पर सियासी रण; पुलिस हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां